इस लड़की से शादी करने वाले को मिलेंगे 2 करोड़ रुपये, पिता खोज रहे दूल्हा

बैंकॉक। लड़की बड़ी होती नहीं की घर वालों को उसकी शादी की चिंता शुरू हो जाती है। माता-पिता की कोशिश रहती है कि वो अपनी बेटी की शादी अपने से अच्छे घर में करे ताकि आगे के जीवन में उसको कोई दिक्कत का सामना न करना पड़ सके। घर की लड़कियां बड़ी हुई नहीं की उनके शादी की बात चलने लगती है। ये नहीं पूछा जाता कि लड़की क्या चाहती है क्या नहीं। कुछ ऐसा ही एक मामला थाईलैंड में देखने को मिला है।

बेटी की शादी के लिए परेशान हो रहा पिता

बेटी की शादी के लिए परेशान हो रहा पिता

थाईलैंड के एक लखपति पिता ने अपनी बेटी की शादी के ऐलान करते हुए कहा है जो भी उसकी बेटी से शादी करेगा उसे वो 2 करोड़ रुपए देंगे। मिरर की रिपोर्ट के अनुसार इस शख्स का नाम आरनॉन रोडथॉन्ग है जो अपनी बेटी की शादी को लेकर इतना ज्यादा परेशान हो गया है कि उसने पैसा देने का ऐलान भी कर दिया। उसने कहा है कि जो भी उसकी बेटी कार्नसिता से शादी करेगा उसे वो 10 मिलियन थाई बात (करीब दो करोड़ रुपए) देंगे।

शादी के लिए पिता ने रखी है ये शर्त

शादी के लिए पिता ने रखी है ये शर्त

लेकिन ऐसा भी नहीं है कि वो किसी भी लड़के से शादी करने के लिए तैयार हैं। लड़की के पिता ने शर्त रखते हुए कहा कि वो अपनी बेटी की शादी उसी लड़के से करेंगे जो मेहनती हो। जो पैसे कमाने के लिए लालची हो और आलस बिल्कुल न करता हो। हालांकि पिता ने कहा कि शादी के लिए लड़के को डिग्री लेकर आने की जरूरत नहीं है, उसे बस लिखना और पढ़ना आना चाहिए।

पिता ने शादी के लिए जताई है ये ईच्छा

पिता ने शादी के लिए जताई है ये ईच्छा

दरअसल रोडथॉन्ग के पास डूरियन के खेत हैं जिसमें वो सबसे महंगे और बदबूदार फल डूरियन की खेती करते हैं। पिता ने कहा कि वो अपनी बेटी के लिए ऐसा लड़का चाहते हैं जो इस काम में उनकी बेटी का मदद करे। इसके अलावा काम में भी उसका हाथ बटाए। हालांकि इस संबंध में लड़की ने कुछ भी नहीं कहा है। लेकिन इस बात से ये तो साफ हो गया कि भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में पैसे के दम लड़कियों की शादी हो रही है।

यह भी पढ़ें- मां ने अपने नवजात को जिंदा दफन किया तो अपाहिज कुत्ते ने बचाया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+