मां ने अपने नवजात को जिंदा दफन किया तो अपाहिज कुत्ते ने बचाया

बैंकॉक। थाइलैंड के एक गांव में एक विकलांग कुत्ते ने मासूम की जान बचाकर मिसाल पेश की है। कुत्ते का नाम पिंग पोंग है और एक कार की चपेट में आने वजह से उसका एक पैर कट गया था। लेकिन विकलांग होने के बाद भी उसने जो समझदारी दिखाई है उसकी चर्चा पूरे थाइलैंड में हो रही है। दरअसल पिंग पोंग के मालिक ने बताया कि वो लगातार एक जगह पर ही खुदाई कर रहा था।

अचानक जमीन को खोदने लगा कुत्ता

अचानक जमीन को खोदने लगा कुत्ता

कुछ देर बाद उनको बच्चे के पैर दिखाई दिया। गढ्ढे में दबे बचे की रोन की आवाज भी सुनाई दे रही थी। पिंग पोंग की मदद से गांव वालों ने बच्चे को जिंदा निकाला लिया। बाद में जब मासूम को बाहर निकाला गया तो पता चला कि इस उसकी ये दुर्दशा किसी और ने नहीं बल्कि उसकी मां ने ही की थी। वह क्रम उम्र में गर्भवती हो गई थी और बच्चे को जन्म दे दिया। इसके बाद उसने बच्चे खुद से दूर करने का प्लान बनाया और उसे जमीन में गड्ढा खदकर उसे गाड़ दिया था।

कार से टक्कर में कुत्ते ने खो दिया है अपना पैर

कार से टक्कर में कुत्ते ने खो दिया है अपना पैर

कुत्ते के मालिक उसा निसाका ने कहा कि कार से टक्कर के बाद पिंग पोंग अपना एक खो दिया है। उसने जन्म से ही कुत्ते को पाला है। निसाका ने कहा कि मैंने उसे रखा क्योंकि वह बहुत वफादार बातों को मानने वाला है। जब मैं मवेशियों को लेकर खेत में जाता हूं तो वो हमेशा मेरी मदद करता है। वह गांव के लोगों से भी उतना ही प्यार करता है जितना मेरे से। यह आश्चर्य है कि उसने बच्चे को पाया।

मां ने बताया क्यों मासूम का गाड़ दिया जिंदा

मां ने बताया क्यों मासूम का गाड़ दिया जिंदा

दूसरी ओर से पुलिस ने उस मां को पकड़ लिया जिसने अपने बच्चे के साथ ये हरकत की थी। महिला ने पुलिस को बताया कि उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उसे डर था कि अगर ये बात पिता को पता चल गई तो वो उसकी पिटाई करेंगे। पुलिस ने कहा कि लड़की को मनोवैज्ञानिक परामर्श देने की सलाह दी गई है। लड़की पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने उसे बाल सेवा कर्मियों की उपस्थिति के बीच पूछताछ करेगी जिसके बाद घटना से जुड़े और भी सच बाहर आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें- VIDEO: गुजरात में जन्मा अजूबा, देखिए इस बच्चे के हैं दो मुंह.. दोनों पीते हैं दूध, रोते भी अलग-अलग हैं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+