दोस्त हो तो चार्ली मंगेर जैसा.. जानिए कौन थे, जिन्होंने वॉरेन बफेट की फेल कंपनी को बनाया अरबों का साम्राज्य?
Charlie Munger: करीब 60 सालों तक वॉरेन बफेट के सबसे विश्वासपात्र साथी रहे, चार्ली मंगेर का मंगलवार रात कैलिफोर्निया में निधन हो गया। वह 99 वर्ष के थे। बर्कशायर हैथवे इंक के उपाध्यक्ष चार्ली, लॉस एंजिल्स के रहने वाले थे।
चार्ली मंगेर वो शख्स थे, जिन्होंने एक फेल हो चुक कपड़ा कंपवनी हैथवे इंक को अर्थव्यवस्था के लिहाज से एक साम्राज्य में बदल दिया था और वॉरेन बफेट के साथ अंतिम सांस तक दोस्ती निभाई। बफेट ने अपने लंबे समय के बिजनेस पार्टनर के निधन पर बयान जारी करते हुए कहा, कि "चार्ली की प्रेरणा, ज्ञान और भागीदारी के बिना बर्कशायर हैथवे को वर्तमान स्थिति में नहीं बनाया जा सकता था।"

कौन थे चार्ली मंगेर?
चार्ली मंगेर का जन्म 1 जनवरी 1924 को ओमाहा में हुआ था। वह अल्फ्रेड मंगेर और पूर्व फ्लोरेंस रसेल, जिन्हें टूडी के नाम से जाना जाता था, उनकी तीन संतानों में से पहले थे। उनके पिता, जो एक संघीय न्यायाधीश के बेटे थे, उन्होंने ओमाहा लौटने से पहले हार्वर्ड विश्वविद्यालय में कानून की डिग्री हासिल की थी, जहां उनके ग्राहकों में ओमाहा वर्ल्ड-हेराल्ड अखबार भी शामिल था।
ब्लूमबर्ग के मुताबिक, वॉरेन बफेट परिवार के साथ मंगेर परिवार की शुरुआती मुलाकात, वॉरेन के दादा अर्नेस्ट बफेट द्वारा संचालित ओमाहा किराने की दुकान बफेट एंड सन में उनके काम के माध्यम से हुई थी।
चार्ली मंगेर ने गणित का अध्ययन करने की प्लानिंग के साथ 17 साल की उम्र में मिशिगन विश्वविद्यालय में प्रवेश किया था और 1942 में, विश्वविद्यालय में अपने दूसरे वर्ष के दौरान, वह आर्मी एयर कोर में भर्ती हो गए, जो जल्द ही वायु सेना बन गया।
अलास्का में तैनात होने से पहले उन्हें मौसम विज्ञान सीखने के लिए कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में भेजा गया था। इसी अवधि के दौरान, 1945 में, उन्होंने अपनी पहली पत्नी, नैन्सी हगिन्स से शादी की।
1946 में सेना से छुट्टी मिलने से पहले मंगेर ने हार्वर्ड लॉ स्कूल में आवेदन किया था। उन्होंने हार्वर्ड लॉ रिव्यू में काम किया और 1948 में मैग्ना कम लॉड से स्नातक की डिग्री हासिल की।
चार्ली मंगेर 1948 में हार्वर्ड से स्नातक होने के बाद लॉस एंजिल्स लॉ फर्म में शामिल होने के लिए कैलिफोर्निया चले गए। वह अपने कानूनी करियर की इनकम क्षमता से संतुष्ट नहीं थे और इसलिए उन्होंने निर्माण परियोजनाओं और रियल एस्टेट सौदों पर काम करना शुरू कर दिया।
जिसके बाद मंगेर ने एक नए कानून कार्यालय, मंगेर, टॉल्स एंड हिल्स की स्थापना की, और 1962 में, एक निवेश साझेदारी, व्हीलर, मंगेर एंड कंपनी शुरू की।
वॉरेन बफेट से कैसे हुई मुलाकात?
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, मंगेर की मुलाकात बफेट से 1959 में एक डिनर पार्टी में हुई थी। बर्कशायर हैथवे में उनका निवेश 1962 में शुरू हुआ, जब कंपनी मैसाचुसेट्स में कपड़ा मिलों में पुरुषों के सूट की लाइनिंग बनाती थी।
1975 में, मंगेर ने हेज फंड को बंद कर दिया और 1978 में उपाध्यक्ष के रूप में बर्कशायर हैथवे में शामिल हो गए। चार्ली मंगेर बर्कशायर के सबसे बड़े शेयरधारकों में से एक हैं, जिनके स्टॉक का मूल्य लगभग 2.2 बिलियन डॉलर है। फोर्ब्स के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति लगभग 2.6 अरब डॉलर थी।












Click it and Unblock the Notifications