भारत के वैक्सीन निर्यात के फैसले का WHO ने किया स्वागत, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया को कहा शुक्रिया

नई दिल्ली, 22 सितंबर। भारत सरकार ने विदेशों में कोविड वैक्सीन के निर्यात को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के मुताबिक 'वैक्सीन मैत्री कार्यक्रम' के तहत भारत अक्टूबर, 2021 से कोरोना वायरस वैक्सीन का निर्यात शुरू करेगा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भी भारत सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया को शुक्रिया कहा है। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉक्टर टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने कहा कि भारत के इस फैसले से दुनिया के सभी देशों में 40 फीसदी टीकाकरण के लक्ष्य का हासिल करने में सहायता मिलेगी।

WHO thanks Health Minister Mansukh Mandaviya for India decision to export vaccine

गौरतलब है कि देश में भारी संख्या में कोविड वैक्सीन का निर्माण किया जा रहा है वहीं, 80 करोड़ से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है। कोरोना की दूसरी लहर से पहले भारत सरकार ने 'वैक्सीन मैत्री कार्यक्रम' की शुरुआत की थी जिसके तहत कई देशों को वैक्सीन दी गई थी। इस वर्ष आई महामारी की दूसरी लहर के प्रकोप के चलते भारत को वैक्सीन के निर्यात पर रोक लगानी पड़ी थी जिससे देश में टीकों की आपूर्ति को पूरा किया जा सके।

यह भी पढ़ें: गुजरात: स्वास्थ्य विभाग का दावा- राजकोट में 92% लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी, वैक्सीनेशन आज बंद

हालांकि दूसरी रहसे से सीख लेते हुए केंद्र सरकार ने टीकाकरण भियान को तेज किया और वैक्सीन उत्पादन पर भी जोर दिया। अब फिर से सरकार ने वैक्सीन निर्यात करने का निर्णय लिया है। इस फैसले पर खुशी जताते हुए WHO के महानिदेशक डॉक्टर टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने कहा, कोवैक्स पहल के तहत भारत की ओर से अक्टूबर में महत्वपूर्ण वैक्सीन शिपमेंट फिर से शुरू करने की घोषणा के लिए स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया को धन्यवाद। यह वर्ष के अंत तक सभी देशों में 40 फीसदी टीकाकरण के लक्ष्य तक पहुंचने के समर्थन में एक महत्वपूर्ण घोषणा है।

बता दें कि GAVI कोरोना वायरस के खिलाफ टीकों के लिए एक वैश्विक गठबंधन ने शेष दुनिया के लिए निर्यात फिर से शुरू करने के भारत के कदम का स्वागत किया। समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से जीएवीआई के एक प्रवक्ता ने कहा कि हम समाचार रिपोर्टों का स्वागत करते हैं कि भारत को दुनिया के बाकी हिस्सों में कोविड -19 टीकों का निर्यात फिर से शुरू करना है। प्रवक्ता ने कहा, 'यह भारत के साथ-साथ विश्व स्तर पर स्वास्थ्य सुरक्षा दोनों पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+