अमेरिका के अगले राष्ट्रपति लें पीएम मोदी से प्रेरणा लेकिन क्यों?
न्यूयार्क। दुनिया की लीडिंग टेक्नोलॉजी कंपनी सिस्को के चैयरमैन जॉन चैम्बर्स का मानना है कि अमेरिका के अगले अमेरिकी राष्ट्रपति को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कुछ प्रेरणा लेनी चाहिए। आपको बता दें कि पीएम मोदी जून के पहले हफ्ते में अमेरिका के दौरे पर होंगे।

'मेक इन इंडिया' का दिया हवाला
जॉन चैंबर्स के मुताबिक अगले राष्ट्रपति को देश की अर्थव्यवस्था में सुधार लाने के लिए पीएम मोदी से प्रेरणा लेकर योजनाओं को तैयार करना चाहिए।
चैम्बर्स ने भारत में विनिर्माण और रोजगार बढ़ाने के लिए पीएम मोदी की ओर से शुरू किए गए गए 'मेक इन इंडिया' और 'स्टार्टअप इंडिया' जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं का हवाला दिया।
पीएम मोदी की तरह करे काम
चैम्बर्स के मुताबिक कि राष्ट्रपति पद के चुनाव में उम्मीदवारी को लेकर जिस तरह के रूझान आ रहे है उससे लगता है कि रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप अगले राष्ट्रपति बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगला राष्ट्रपति किसी भी दल का हो लेकिन उसे अमेरिका अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने, टेक्निक का फायदा उठाने और रोजगार पैदा करने के लिए ठीक उसी तरह काम करना चाहिए जैसे भारत में पीएम मोदी कर रहे हैं।
चैम्बर्स के मुताबिक मुख्य मुद्दा यह है कि अगले राष्ट्रपति को पीएम मोदी जो कर रहे हैं उससे प्रेरणा लेनी चाहिए, जो जून के पहले सप्ताह में यहां आ रहे हैं।
पीएम मोदी देंगे कुछ खास टिप्स
चैम्बर्स ने ये बातें ब्लूमबर्ग ब्रेकवे सम्मेलन के दौरान कहीं जिसका आयोजन 25 मई को किया गया था। उन्होंने कहा कि मोदी सात और आठ जून को अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करेंगे और वह 'डिजिटल इंडिया', और 6-7 प्रतिशत की दर से नहीं बल्कि 10-11 प्रतिशत की दर से बढ़ने वाली दुनिया की सबसे तेज अर्थव्यवस्था के बारे में भी बताएंगे।












Click it and Unblock the Notifications