कोरोना वायरस ने तोड़ा रिकॉर्ड, दुनिया भर में एक दिन में सबसे ज्‍यादा 183000 मरीज आए सामने

नई दिल्‍ली। कोरोना वायरस का संक्रमण पूरी दुनिया में तेजी से फैल रहा है। रविवार को तो संक्रमण का रिकॉर्ड कायम हो गया। दुनिया भर में बीते 24 घंटे में 1 लाख 83 हजार लोग कोरोना से संक्रमित हुए। संक्रमण शुरू होने के बाद संक्रमण का ये अबतक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इनमें से 60 फीसदी से अधिक मामले उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका के हैं। विश्‍व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इन आंकडों को जारी किया है।

कोरोना वायरस ने तोड़ा रिकॉर्ड, दुनिया भर में एक दिन में सबसे ज्‍यादा 183000 मरीज आए सामने

WHO ने कहा है कि करीब दो लाख तक के इस संक्रमण में ब्राजील के सबसे ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव पाए। वहां 24 घंटे में 54771 पॉजिटिव केस पाए गए। इसके बाद नंबर रहा अमेरिका का, जहां 36617 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 15400 रही। जिसके बाद दुनिया भर में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 89 लाख 28 हजार से अधिक हो गए हैं। वहीं कोरोना से मरने वालों की संख्या 4 लाख 67 हजार से ज्यादा है।

ब्राजील में मरने वालों की संख्‍या 50 हजार पार

Recommended Video

    Coronavirus India: 24 घंटे में मौतों का टूटा रिकॉर्ड, मरीजों की संख्या 4.25 लाख पार | वनइंडिया हिंदी

    अमेरिका के बाद ब्राजील दुनिया का सबसे अधिक कोरोना प्रभावित देश है। ब्राजील में कोरोना संक्रमण के करीब 11 लाख मामले हैं और मरने वालों की संख्या 50 हजार से अधिक हो गई है। ब्राजील में शनिवार को रिकॉर्ड 54 हजार से ज्यादा संक्रमण के नए मामले आए। जिसके बाद यहां पर कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 लाख 83 हजार 341 हो गई, वहीं मौत का आंकड़ा 50 हजार 591 है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+