24 घंटों में सामने आए ढाई लाख से ज्यादा केस, WHOबोला- भारत में पीक आना बाकी

नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने लगातार दूसरे दिन वैश्विक कोरोना वायरस मामलों में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की है। पिछले 24 घंटे में पूरी दुनिया में 259,848 के नए मामले सामने आए हैं। शनिवार को सबसे ज्यादा वृद्धि अमेरिका, ब्राजील, भारत और दक्षिण अफ्रीका से हुई। नए मामलों का पिछला रिकॉर्ड शुक्रवार का ही 2, 37,743 मामलों का था। मौतों में 7,360 की वृद्धि हुई जो कि 10 मई के बाद से एक दिन की सबसे अधिक वृद्धि है।

WHO reported a record increase in global coronavirus cases for second day in a row

Recommended Video

    Covid-19 Vaccine: एडवांस्ड स्टेज में पहुंची Oxford University की वैक्सीन | Corona| वनइंडिया हिंदी

    विश्व में महज सौ घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड दस लाख नए मरीज मिलने के साथ कुल मामले एक करोड़ 40 लाख पार कर गए हैं। जबकि मौतों की तादाद छह लाख से ज्यादा हो गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि तीन माह की जगह अब तीन-चार दिन में दस लाख केस सामने आ रहे हैं। जुलाई में औसतन 4,800 मौतें एक दिन में थीं, जो कि जून की एक दिन में औसतन 4,600 मौतों से थोड़ा अधिक थीं। एपिडेमिलिजस्ट का कहना है कि भारत को अपने चरम पर पहुंचने में अभी भी कुछ महीनों का समय और लगेगा।

    विश्व में कोरोनोवायरस मामलों ने शुक्रवार को 14 मिलियन के पार हो गए। जो इस माहमारी के प्रसार में एक और मील का पत्थर है। इस माहमारी से सात महीनों में लगभग 600,000 लोगों की जान जा चुकी है। इस वृद्धि का मतलब है कि 100 घंटों में 1 मिलियन मामले सामने आए हैं। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, अमेरिका में 71,484, ब्राजील में 45,403, भारत में 34,884 और दक्षिण अफ्रीका में 13,373 नए मामले सामने आए हैं। शुक्रवार को भारत, अमेरिका और ब्राजील के के बाद कोरोना वायरस के 1 मिलियन से अधिक मामलों वाला दुनिया का तीसरा देश बन गया।

    अमेरिका और ब्राजील में तो रोज एक हजार से ज्यादा मौतें भी हो रही हैं। दक्षिण अफ्रीका पेरू को पीछे छोड़ पांचवां सबसे ज्यादा प्रभावित देश बनने की ओर है। पूरे अफ्रीकी महाद्वीप के आधे केस दक्षिण अफ्रीका में ही हैं। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, सात जुलाई के बाद से रोज औसतन 2.25 लाख से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। 16 जुलाई को तो रिकॉर्ड ढाई लाख नए मरीज सामने आए। अमेरिका 3.7 मिलियन से अधिक मामलों के साथ दुनिया में सबसे आगे है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+