कोरोना के खिलाफ भारत की लड़ाई की WHO ने की तारीफ, इस नेटवर्क के इस्तेमाल को लेकर जमकर की सराहना

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खिलाफ जिस तरह से भारत लगातार अपनी लड़ाई लड़ रहा है, उसकी विश्व स्वास्थ्य संगठन (who) ने भी तारीफ की है। डब्ल्यूएचओ के डायरेक्टर जनरल टेड्रोस एडनॉन गेब्रीसस ने भारत के प्रयास की तारीफ करते हुए कहा कि भारत जिस तरह से डब्ल्यूएचओ के साथ मिलकर पोलियो मुक्त करने के लिए बनाए गए नेटवर्क का इस्तेमाल कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए कर रहा है वह काफी अच्छा कदम है। भारत जिस तरह से पोलियो नेटवर्क का इस्तेमाल करते हुए पूरे देश में कोरोना को ख्तम करने के लिए लड़ रहा है, तमाम संसाधनों का इस्तेमाल कर रहा है वह काबिले तारीफ है। इसी नेटवर्क की मदद से पोलियो के खिलाफ भी जंग जीती थी।

स्वास्थ्यमंत्री की तारीफ की

स्वास्थ्यमंत्री की तारीफ की

टेड्रोस ने स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन का भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने ट्वीट करके लिखा कि हर्षवर्धन के नेतृत्व और डब्ल्यूएचओ के साथ सहयोग के लिए शुक्रिया। इस साझा अभियान से हम कोरोना के खिलाफ जंग जीत सकते हैं और लोगों को बचा सकते हैं। वहीं हर्षवर्धन ने कहा कि एक बार फिर से भारत ने डब्ल्यूएचओ के साथ मिलकर अपनी क्षमता, ताकत को पूरी दुनिया को दिखाया है। हमारे साझा प्रयास के जरिए हम पोलियो को पूरी तरह से खत्म करने में फल रहे थे। हर्षवर्धन ने कहा कि आज मैं आपको याद दिलाना चाहता हूं कि आपमे जबरदस्त क्षमता है, बड़े लक्ष्य हम मिलकर हासिल कर सकते हैं।

Recommended Video

    America ने WHO को दी जाने वाली Funding रोकी,China से ज्यादा Fund देता है India | वनइंडिया हिंदी
    भारत में मौत का आंकड़ा 400 के बार

    भारत में मौत का आंकड़ा 400 के बार

    गौरतलब है कि कोरोना वायरस से अभी तक भारत में कुल 12380 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 414 लोगों की मौत हो चुकी है। अच्छी खबर ये है कि 1489 लोग स्वस्थ्य होकर अपने घर भी लौट चुके हैं, ऐसे में कुल एक्टिव कोरोना के केस की संख्या 10477 है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज मीडिया से बात करते हुए अपील की है कि कोरोना संक्रमण की रैंडम टेस्टिंग की जाए और टेस्टिंग को बढ़ाया जाए।

    देश में इमरजेंसी जैसे हालात

    देश में इमरजेंसी जैसे हालात

    राहुल ने कहा कि केवल लॉकडाउन ही कोरोना वायरस का समाधान नहीं है, वैश्विक महामारी के खिलाफ लड़ाई जीतना है तो सरकार को बड़े स्तर पर टेस्टिंग करनी होगी। राहुल गांधी ने कहा कि कोरोना वायरस से देश में हालात काफी गंभीर है, इससे निपटने के लिए केंद्र सरकार को और बड़े कदम उठाने होंगे। प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा, देश में अभी इमरजेंसी जैसे हालात हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+