FATF के नए अध्यक्ष टी राजा कुमार, मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फंडिंग पर कसेंगे लगाम

टी राजा कुमार ने सिंगापुर के राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से एलएलबी (ऑनर्स) की डिग्री और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से दर्शनशास्त्र (अपराध विज्ञान और कानून) में मास्टर डिग्री प्राप्त की है।

सिंगापुर, 2 जुलाई : भारतीय मूल के सिंगापुर के टी राजा कुमार (T Raja Kumar) एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामलों की निगरानी करने वाली संस्था फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) के अध्यक्ष बनाए गए हैं। शुक्रवार को इस बात की घोषणा की गई। राजा कुमार एफएटीएफ के प्रमुख के रूप में डॉ मार्कस प्लीयर की जगह लेंगे। उनका कार्यकाल दो साल का रहेगा।

t raja kumar

FATF के नए अध्यक्ष टी राजा कुमार

FATF के नए अध्यक्ष टी राजा कुमार

एफएटीएफ (FATF) ने ट्वीट किया, नए अध्यक्ष राजा कुमार ग्लोबल एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद विरोधी वित्त पोषण उपायों की प्रभावशीलता को बढ़ाने, संपत्ति की वसूली में सुधार और अन्य मामलों की निगरानी करेंगे।

कहां से पढ़ाई की

कहां से पढ़ाई की

FATF के नए अध्यक्ष राजा कुमार ने सिंगापुर के नेशनल यूनिवर्सिटी से एलएलबी और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से दर्शनशास्त्र (अपराध विज्ञान और कानून) में मास्टर्स किया है। राजा कुमार ने 2006 में हार्वर्ड विश्वविद्यालय में एडवांस मैनेजमेंट प्रोग्राम में भी हिस्सा लिया था।

महत्वपूर्ण पदों पर काम किया

महत्वपूर्ण पदों पर काम किया

कुमार सिंगापुर में गृह मंत्रालय और सिंगापुर पुलिस बल में 35 से अधिक सालों तक सीनियर लीडरशिप में रहे हैं। उन्होंने कैसीनो नियामक प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी के रूप में काम किया।

कई अहम जिम्मेदारियां भी निभाई

कई अहम जिम्मेदारियां भी निभाई

उन्होने, सिंगापुर में नए कैसीनो के लिए एक मजबूत नियामक ढांचा तैयार किया। जिससे एंटी मनी लॉन्ड्रिंग और टेररिज्म फाइनेंसिंग का मुकाबला किया जा सके। इसके अलावा टी राजा कुमार ने कई अहम जिम्मेदारियां भी निभाई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+