कौन थी वो लड़की? जिसकी लाश को हमास के दरिंदों ने बिना कपड़ों के घुमाया और फिर की ऐसी बर्बरता
Israel Hamas war Shani Louk (German tattoo artist): इजराइल और हमास के बीच जारी संघर्ष में दोनों की ओर से अब तक 600 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। हमास के आतंकियों ने 07 अक्टूबर को इजराइल पर हमला कर दिया था। इजराइल में पहुंचते ही हमासा के आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस बीच सोशल मीडिया पर एक महिला के मौत की खबर चर्चाओं में आ गई है।
गाजा पट्टी के करीब हमास के आतंकियों ने एक महिला की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी। सिर्फ हत्या ही नहीं, मरने के बाद इस महिला के शव के साथ जो किया गया, वो बेहद दर्दनाक है। आतंकियों ने महिला को मारने के बाद उसके शव को नग्न कर, हाथ पैर गाड़ी पर बांध दिया और उसे फिलिस्तीनियों के बीच में शहर भर घुमाया। इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है। अब इस महिला की पहचान का पता चला है। आइए जानें कौन थीं वो महिला?

पहले तो लोगों को लगा कि ये महिला इजराइल की है। महिला को मारने का वीडियो सामने आने के बाद कई लोगों ने दावा किया कि ये इजराइली सेना की महिला जवान हैं। लेकिन अब ये खुलासा हुआ कि जिस महिला के शव के साथ हमास के दरिंदों ने बर्बरता की, वो एक जर्मन नागरिक थी।
महिला का नाम शानी लौक (Shani Louk) था, जो एक जर्मनी नागरिक थीं और जर्मनी में ही रहती थीं। शानी लौक की उम्र 30 साल है। शानी लौक पेश से एक टैटू आर्टिस्ट थीं। शानी लौक, इजराइल एक म्यूजिक फेस्ट में आई थीं, जो शांति के लिए आयोजित की गई थी। लेकिन इसी संगीत समारोह में आतंकियों ने हमला बोला और शानी लौक की हत्या कर दी।

हमास के आतंकवादियों का भयावह फुटेज सामने आया है जिसमें दावा किया जा रहा है कि शानी लौक के शव पर नग्न अवस्था में दरिंदे थूक रहे थे। शानी लौक का शव ट्रक के पीछे बांधा हुआ था, उसके हाथ-पैर मुड़े हुए थे। उसके बाल ट्रक के पीछे लटक रहे थे।

परिवार ने शानी लौक उसके पैरों के टैटू से पहचाना!
द मेल के मुताबिक शानी लौक की चचेरी बहन टोमासिना ने कहा है कि जब हमने ये वायरल वीडियो देखा तो हम पहचान गए कि, वो शानी लौक है। क्योंकि शानी लौक के पैरों के टैटू को हम पहचानते थे। इतना ही नहीं शानी के बाल को भी देखकर भी हमें यकीन हो गया था।

टोमासिना ने कहा कि, 'हमें बिल्कुल ये उम्मीद नहीं थी कि उसके साथ कुछ ऐसा हो जाएगा। वह वहां शांति के लिए एक संगीत समारोह में गई थी। यह हमारे परिवार के लिए एक बुरा सपने जैसा है।'












Click it and Unblock the Notifications