कौन हैं Nicola Fox ? सूर्य के प्रकोप से विश्व को बचाने वाली महिला जिन्हें NASA ने बनाया साइंस चीफ

नासा ने पहली बार एक महिला को अपना चीफ साइंटिस्ट का पद दिया है। निकोला फॉक्स पहले अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी की हेलियोफिजिक्स डिविजन की हेड थीं। उन्होंने सौर विस्फोटों पर काफी काम किया है।

who-is-nicola-fox-nasa-s-first-women-science-chief

अमेरिकी अंतरिक्ष संगठन (नासा)ने अपने चीफ साइंटिस्ट पद पर एक ऐसी महिला को बिठाया है, जिसकी वजह से आज दुनिया सूरज के प्रकोप से बच पा रही है। पिछले कुछ समय में सौर चक्र की वजह से उसकी सतह पर जो गतिविधियां बढ़ी हुई हैं, उससे अक्सर हमारे उपग्रह और संचार उपकरणों को नुकसान पहुंचने का डर पैदा होने लगता है। लेकिन, नासा की वैज्ञानिक निकोला फॉक्स ने सूर्य पर होने वाली इन गतिविधियों की समझ बढ़ाने में इंसान की काफी सहायता की है। यही वजह है कि अब नासा ने उन्हें अपने चीफ साइंटिस्ट के पद पर बिठा दिया है। इस पद पर बैठने वाली वह पहली महिला हैं।

नासा ने निकोला फॉक्स को चीफ साइंटिस्ट बनाया

नासा ने निकोला फॉक्स को चीफ साइंटिस्ट बनाया

अमेरिकी अंतरिक्ष संगठन (NASA) ने सौर भौतिकीविद् (solar physicist) निकोला फॉक्स को अपना पहला साइंस चीफ बनाया है। नासा के इतिहास में वैज्ञानिक के इस प्रतिष्ठित पद को सुशोभित करने वाली फॉक्स पहली महिला हैं। वो इस समय अमेरिकी अंतरिक्ष संगठन में हेलियोफिजिक्स डिविजन की हेड हैं। नासा के मुताबिक इसके एडमिस्ट्रेटर बिल नेल्सन ने सोमवार को ही इसकी घोषणा की है। नेल्सन के मुताबिक डॉक्टर निकोला फॉक्स वाशिंगटन स्थित नासा मुख्यालय में एजेंसी के साइंस मिशन डायरेक्टोरेट में एसोशिएट एडिमिस्ट्रेटर की भूमिका निभाएंगी।

सौर तूफान को समझने में सहायता की

सौर तूफान को समझने में सहायता की

निकोला फॉक्स पहले सूर्य पर शोध करने वाले पार्कर सोलर प्रोब मिशन की टॉप वैज्ञानिक भी रह चुकी हैं। नेल्सन ने सूर्य को समझने और सौर तूफान, सैटेलाइटों और ग्रहों को किस तरह से प्रभावित करते हैं, यह समझ विकसित करने में निकोला के योगदान की बहुत सराहना की है। रॉयटर्स के मुताबिक नेल्सन ने कहा है, 'इस जटिल क्षेत्र के प्रति लोगों की समझ बढ़ाने में उनका महत्वपूर्ण रोल रहा है।' 'एजेंसी के लिए उनका काम कई क्षेत्रों में अहम साबित हुआ है।' नासा ने उनकी नई भूमिका को तत्काल प्रभाव से लागू किया है।

सूर्य के प्रकोप का पहले ही लग जाता है अनुमान

सूर्य के प्रकोप का पहले ही लग जाता है अनुमान

54 साल की निकोला ने जो शोध किए हैं, उसकी वजह से दुनिया को सौर विस्फोटों के बाद पैदा होने वाले खतरनाक सौर लहरों, सौर धधकों और सोलर रेडिएशनों से बचाने में मदद मिली है। क्योंकि, अब सूर्य पर पैदा हुए इस तरह की हालात का पहले ही अंदाजा लग जाता है, जिससे पृथ्वी की कक्षा में होने वाली तबाही को काफी हद तक कम किया जा सकता है। नहीं तो इन प्राकृतिक घटनाओं के चलते धरती पर संचार और विद्युत उपकरण पूरी तरह से ठप पड़ जा सकते हैं।

नासा के महत्वपूर्ण मिशनों को संभालेंगी

नासा के महत्वपूर्ण मिशनों को संभालेंगी

निकोला फॉक्स नासा की जिस यूनिट की कमान संभालेंगी उसका सालाना बजट करीब 1 अरब डॉलर का है। नासा के कई महत्वपूर्ण मिशन इससे जुड़े हुए हैं, जिनमें प्रमुख हैं, मंगल पर अतीत में जीवन होने की खोज और जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप की मदद से दूरस्थ आकाशगंगाओं के बारे में पता लगाना। यह उस स्टडी ग्रुप को भी संभालेंगी, जिसे अमेरिकी मिलिट्री की मदद के लिए 2022 में बनाया गया था। इसके जरिए उन अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट का पता लगाना है, जो रहस्यमयी हैं और व्हाइट हाउस और पेंटागन जैसी रणनीतिक महत्त्व की जगहों के लिए खतरा पैदा कर सकती हैं।

100 से ज्यादा मिशनों से जुड़ेंगी

100 से ज्यादा मिशनों से जुड़ेंगी

नासा के मुताबिक साइंस यूनिट की हेड के तौर पर फॉक्स पर नासा के 100 से ज्यादा मिशनों की जिम्मेदारी होगी, जिसके तहत ब्रह्मांड की रहस्यमयी गोपनीयताओं को उजागर करना है। इसमें पृथ्वी पर पैदा होने वाले समुद्री तूफान का पता लगाने समेत चांद पर जाने वाले अंतरिक्ष यात्रियों की कैसे सहायता की जा सकती है, ये भी शामिल हैं। इसी तरह से कि क्या ब्रह्मांड में सिर्फ हम हैं या हमारे अलावे भी कोई जिंदगियां हैं, यह मिशन भी फॉक्स के नजर में रहेगी।

Recommended Video

    Solar Flare: टूट गया Sun का हिस्सा, उठते विशाल बवंडर देख वैज्ञानिक चिंता में क्यों? | वनइंडिया हिंदी
    फॉक्स को मिले अवॉर्ड

    फॉक्स को मिले अवॉर्ड

    नासा में फॉक्स का करियर 2018 में हेलीयोफिजिक्स के हेड बनने के साथ शुरू हुआ था। नासा से पहल वह जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी में अप्लाइड फिजिक्स लैबोरेटरी में काम कर चुकी हैं। यहां भी वह नासा के पार्कर सोलर प्रोब के लिए चीफ साइंटिस्ट की भूमिका निभा चुकी हैं। अपने पूरे करियर में उन्होंने कई वैज्ञानिक आर्टिकल और पेपर लिखे हैं। वह दुनिया भर में विज्ञान से जुड़ी प्रेंजेटेशन देती रही हैं। 2021 में उन्हें हेलीफिजिक्स के क्षेत्र में लीडरशिप की भूमिका निभाने के लिए अमेरिकी ऐस्ट्रोनॉटिकल सोसाइटी की ओर से कार्ल सगन मेमोरियल अवार्ड से नवाजा गया था। 2020 में उन्हें नासा का आउटस्टैंडिंग लीडरशिप मेडल अवार्ड भी मिल चुका है। (कुछ तस्वीरें- सांकेतिक)

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+