Who is Hafiz Abdul Rauf: आतंकी अब्दुल रऊफ ने धमकी भरा वीडियो जारी कर उगला जहर- 'दिल्ली को दुल्हन बनाएंगे'
Who is Hafiz Abdul Rauf: पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के कुख्यात आतंकी अब्दुल रऊफ का भड़काऊ वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में आतंकी रऊफ ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए धमकाया है। उसने दावा किया कि पाकिस्तान ने भारत को ऐसा सबक सिखाया है कि नई दिल्ली दशकों तक पाकिस्तान पर हमला करने की हिम्मत नहीं करेगी। यह वीडियो एक बार फिर वैश्विक स्तर पर आतंकवाद फैलाने में पाकिस्तान की भूमिका और उसके आतंकी समूहों के दुस्साहस का बड़ा प्रमाण है।
लश्कर आतंकी ने धमकाया दिल्ली को "दुल्हन बनाया जाएगा"
वीडियो में भारत को निशाना बनाते हुए रऊफ ने खुले तौर पर धमकी दी है कि दिल्ली को "दुल्हन बनाया जाएगा"। इसके साथ ही अब्दुल रऊफ ने भारतीय सेना पर निशाना साधते हुए राफेल लड़ाकू विमानों, S-400 एयर डिफेंस सिस्टम और विभिन्न ड्रोन जैसे भारतीय सैन्य साजो-सामान को "एकदम बेकार" बताया। उसने यह भी दावा किया कि ये सभी अत्याधुनिक हथियार "उनके सामने कुछ भी नहीं हैं, भारतीय वायुसेना अब पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में घुसने की हिम्मत नहीं कर सकती, क्योंकि पाकिस्तान एक परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र है।"

"युद्ध अभी तक खत्म नहीं हुआ है"
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, रऊफ ने अपने भड़काऊ वीडियो में कश्मीर की मौजूदा स्थिति पर भी चर्चा की। उसने दावा किया कि कश्मीर में, और वहां हिंसा का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। रऊफ ने दिल्ली का भी जिक्र करते हुए पुराने 'गज़वा-ए-हिंद' नैरेटिव से जुड़ी भड़काऊ बातें दोहराईं। उसने लश्कर संस्थापक हाफिज सईद के दिवंगत बहनोई अब्दुल रहमान मक्की का जिक्र किया।
"हमारा लक्ष्य दिल्ली पर कब्जा करना है"
रऊफ ने लश्कर प्रमुख हाफिज सईद के बहनोई अब्दुल रहमान मक्की का हवाला देते हुए यह भी दोहराया कि आतंकी संगठन का अंतिम लक्ष्य आज भी भारत की राजधानी दिल्ली पर कब्ज़ा करना है।
वीडियो के बाद अलर्ट मोड पर आई भारतीय सुरक्षा एजेंसियां
यह बयान भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक गंभीर चुनौती है। हालंकि भारतीय सुरक्षा एजेंसियां इस वीडियो फुटेज को उकसावे-भर्ती के प्रचार के तहत निगरानी कर रही हैं।
कौन हैं आतंकी आतंकी अब्दुल रऊफ?
रऊफ अमेरिकी प्रतिबंधों के दायरे में है, और आतंकी फंडिग के लिए बैन फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन से जुड़ा है। हालांकि पाकिस्तानी सेना ने उसे फैमिली मैन बताया, पर अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड उसकी पहचान अमेरिकी नामित आतंकी से करते हैं। हालांकि सच ये है कि अमेरिकी का पूर्व में वांटेउ आतंकवादी हाफिज अब्दुर रऊफ 1999 से लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का सक्रिय सदस्य और प्रतिबंधित फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन (FIF) का प्रमुख है। उसे नवंबर 2008 के मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का करीबी सहयोगी भी माना जाता है।
आतंकवादियों की कब्रों पर रऊफ कलमा पढ़ते आया था नजर
मई में जब भारत ने पहलगाम हमले के जवाब में 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाया था, जिसमें भारतीय वायु सेना सर्जिकल स्ट्राइक करके कई पाकिस्तानी आतंकी ढेर किए थे। इन मारे गए आतंकवादियों की कब्रों पर रऊफ को कलमा पढ़ते देखा गया था। उस समय पाकिस्तानी सेना के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उसके साथ मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications