महिला सहकर्मी से गंदी बात कर बुरे फंसे, जानिए कौन हैं एंड्रिया याम्ब्रुनो जिनसे PM मेलोनी ने किया ब्रेकअप
इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी 10 साल बाद अपने पति एंड्रिया याम्ब्रुनो से अलग हो गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका ऐलान किया है। दरअसल मेलोनी के पति ने कुछ वक्त पहले टीवी चैनल पर कई शर्मनाक लैंगिकवादी टिप्पणियां की थी, जिसके बाद जॉर्जिया ने उनसे अलग होने का फैसला लिया।
मेलोनी ने सोशल मीडिया पर लिखा, "एंड्रिया याम्ब्रुनो के साथ मेरा रिश्ता, जो लगभग 10 साल तक चला, यहीं खत्म हो गया है। कुछ समय से हमारे रास्ते अलग हो गए थे अब इसे स्वीकार करने का समय आ गया है।"

मेलोनी और याम्ब्रुनो की मुलाकात एक टीवी कार्यक्रम के सेट पर हुई थी। याम्ब्रुनो कार्यक्रम के लेखक थे और मेलोनी अतिथि थीं। मेलोनी एक दिन की राजनीतिक रैलियों को कवर करने के बाद बुरी तरह थकी हुई थीं और इसी दौरान एक शो में भाग लेने से पहुंची।
इस दौरान मेलोनी ने याम्ब्रुनो को अपना अपना सहायक समझकर आधा खाया हुआ केला दे दिया। इसी वक्त दोनों के बीच बातचीत की शुरुआत हुई। दोनों को प्यार हुआ और दोनों ने साथ रहने का फैसला किया। एक टीवी इंटरव्यू में उन्होंने अपनी इस मुलाकात को 'पहली नजर का प्यार' बताया था।
दिलचस्प है कि एक दक्षिणपंथी पार्टी की नेता होने और पारंपरिक परिवार के लिए अपने मुखर समर्थन के बावजूद, इस जोड़े ने शादी नहीं की थी। मेलोनी की सात साल की एक बेटी भी है। जिनेवरा का जन्म 2016 में हुआ था।
ऐसा क्या बोल गए जो हुआ तलाक?
एंड्रिया याम्ब्रुनो इटली के जाने-माने न्यूज चैनल के एंकर हैं। हाल ही में एक अन्य मीडिया ने याम्ब्रुनो के प्रोग्राम के दो ऑफ-एयर रिकॉर्डिंग के कुछ हिस्से ब्रॉडकास्ट किए थे।
इस क्लिप में याम्ब्रुनो एक साथी महिला से अभद्र भाषा में बात करते नजर आए। उन्होंने साथी पत्रकार की किसी बात का जवाब देते हुए कहा- मैं तुमसे पहले क्यों नहीं मिला? क्या मैं अपने पैकेज को छू सकता हूं?
दूसरी रिकॉर्डिंग में वह एक महिला सहकर्मी से यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि उन्हें शो में एक और स्टाफ की जरूरत है। उन्होंने कहा, "वो आए तो हम थ्रीसम, यहां तक कि फोरसम भी करें।"
इससे पहले अगस्त में एक टेलीविजन शो में बलात्कार पर उनकी टिप्पणी ने दर्शकों को स्तब्ध कर दिया था। स्पष्ट रूप से पीड़िता को दोषी ठहराने वाली टिप्पणियों को लेकर उनकी आलोचना की गई थी।
मेलोनी के पति ने एक टेलीविजन शो में कहा था कि यदि आप डांस करने पब जाती हैं, तो आपको शराब पीने का पूरा अधिकार है, लेकिन अगर आप नशे में होने और बेहोश होने से बचती हैं, तो आप कुछ समस्याओं को रोक सकते हैं क्योंकि तभी चीजें गलत होती हैं।
उनके इस बयान को बलात्कार पीड़िता के खिलाफ माना गया। हालांकि सितंबर में, मेलोनी ने याम्ब्रुनो का बचाव किया जब उन्होंने कहा कि अगर महिलाएं बलात्कार से बचना चाहती हैं तो उन्हें "नशे में रहने से बचना चाहिए"। मेलोनी ने कहा कि उनके पति के शब्दों का गलत मतलब निकाला गया।












Click it and Unblock the Notifications