WHO का बड़ा दावा, यूरोपीय देशों में कोरोना के खिलाफ Endgame शुरू, जल्द मिलेगी कोविड से जीत

डेनमार्क, ब्रिटेन समेत ज्यादातर यूरोपीय देशों में कोविड प्रतिबंधों को खत्म कर दिया है और कई देश कोविड प्रतिबंधों को खत्म करने की दिशा में कदम बढ़ाने वाले हैं।

नई दिल्ली, फरवरी 04: विश्व स्वास्थ्य संगठन के यूरोप कार्यालय के डायरेक्टर ने गुरुवार को बहुत बड़ी खुशखबरी देते गुए कहा है कि, यूरोप अब कोरोना महामारी के खिलाफ निर्णायक जंग जीतने के करीब पहुंच रहा है और यूरोपीय देश अब कोविड महामारी के खिलाफ एक 'प्रशंसनीय अंत' की तरफ प्रवेश कर रहे हैं और कोरोना वायरस से होने वाली मौतों का ग्राफ अब काफी कम हो रहा है। (सभी तस्वीरें- फाइल)

कोरोना से जंग जीतने के कगार पर यूरोप

कोरोना से जंग जीतने के कगार पर यूरोप

डब्ल्यूएचओ के यूरोप ऑफिस के डायरेक्टर डॉ. हंस क्लूज ने एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि, यूरोपीय देशों के पास इकलौता ऐसा अवसर है और तीन ऐसे कारक हैं, जिनकी वजह से कोरोना महामारी के खिलाफ निर्णायक जीत हासिल की जा सकती है और अगर सारे कदम उठा लिए जाते हैं, तो कोविड महामारी को नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि, पहला कारक है, वैक्सीनेशन की वजह से या लोगों के संक्रमित होने की वजह से काफी ज्यादा लोगों में इम्यूनिटी का आना, दूसरा फैक्टर है, गर्मी के मौसम में वायरस के संक्रमण फैलाने की क्षमता में कमी आना और तीसरा फैक्टर है, ओमिक्रॉन वेरिएंट की वजह से लोगों का कम गंभीर बीमार होना। उन्होंने कहा कि, अभी जो मौका हाथ आया है, उसे एक तरह के कोविड संक्रमण के खिलाफ 'युद्धविराम' माना जाना चाहिए और तेजी से इस वायरस को पूरी तरह से नियंत्रित कर लेना चाहिए।

गर्मी के मौसम में वायरस का प्रसार कम

गर्मी के मौसम में वायरस का प्रसार कम

आपको बता दें कि, यूरोपीय देशों में आने वाले हफ्तों में सर्दी कम होने वाली है और धीरे धीरे गर्मी का मौसम शुरू होने वाला है। यूरोप के ज्यादातर हिस्सों में आने वाले हफ्तों में सर्दी कम हो जाती है। ऐसे में डब्ल्यूएचओ के यूरोप के डायरेक्टर डॉ. क्लूज ने कहा कि, 'आने वाले कुछ महीनों में हमें कोविड महामारी से एक ब्रेक मिल सकता है और लंबी अवधि के दौरान कोविड महामारी का फिर से प्रसार देखने की संभावना काफी कम रहने वाली है, क्योंकि काफी बड़ी आबादी में कोविड महामारी के खिलाफ प्रतिरक्षा आ गया है'। डॉक्टर क्लूज ने कहा कि, "यहां तक ​​कि अगर एक और वेरिएंट भी सामने आता है, तो भी उसका प्रभाव यूरोपीय देशों पर कम होगा, लेकिन उसके लिए जरूरी शर्त ये है कि, युद्धविराम के इस समय में हम काफी तेजी के साथ टीकाकरण को आगे बढ़ाएं''।

ज्यादातर देशों में हटे कोविड प्रतिबंध

ज्यादातर देशों में हटे कोविड प्रतिबंध

ब्रिटेन और डेनमार्क सहित पूरे यूरोप के कई देशों ने अपने लगभग सभी कोरोनावायरस प्रतिबंधों को यह कहकर हटा दिया है कि, ओमिक्रॉन का पीक खत्म हो चुका है। वहीं स्पेन समेत कई देश कोविड प्रतिबंधों को खथ्म करने पर विचार कर रहे हैं। वहीं, कई देश ये विचार कर रहे हैं, कि कोविड महामारी को मौसमी बीमारी घोषित कर दिया जाए और किसी मौसमी बीमारी की तरह ही इसे नियंत्रित करने की दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए। हालांकि, डब्ल्यूएचओ के जिनेवा मुख्यालय में महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्येयियस ने चेतावनी दी है कि, पूरी दुनिया अभी भी महामारी से बाहर निकलने से दूर है। टेड्रोस ने मंगलवार को कहा कि, "हम चिंतित हैं कि कुछ देशों में ऐसा सोच लिया है कि, ओमिक्रॉन कमजोर है, लिहाजा उसके खिलाफ सावधान होने की जरूरत नहीं है, लेकिन सच्चाई ये है, कि कुछ भी हो सकता है''।

'राजनीतिक दवाब के आगे ना झुकें देश'

'राजनीतिक दवाब के आगे ना झुकें देश'

एक तरह जहां डब्ल्यूएचओ के यूरोपीय देशों के डायरेक्टर ने यूरोपीय देशों की जीत करीब बताई है, वहीं डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ने कहा है कि, हाई वैक्सीनेशन करने के बाद देशों को कोविड के खिलाफ राजनीतिक दवाबों के आगे नहीं झुकना चाहिए और प्रतिबंधों में ही रहना चाहिए और कोरोना वायरस को लेकर जितने भी उपाय हैं, उन्हें आजमाते हुए रहना चाहिए। वहीं, डॉ. क्लूज ने कहा कि, किया कि पिछले सप्ताह डब्ल्यूएचओ के यूरोपीय क्षेत्र में एक करोड़ 20 लाख नए कोरोनोवायरस मरीज मिले थे, लेकिन इतने मरीज मिलने के बाद भी अस्पतालों में मरीजों की संख्या में कोई खास इजाफा नहीं हुआ।

डेनमार्क, ब्रिटेन ने खत्म किए प्रतिबंध

डेनमार्क, ब्रिटेन ने खत्म किए प्रतिबंध

डेनमार्क ने एक साथ सभी कोविड प्रतिबंधों को ही खत्म कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने कहा है कि, देश में ओमिक्रॉन के मामलों में तेजी से वृद्धि जरूर हो रही है, लेकिन देश के अस्पतालों पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ रहा है और डेनमार्क में टीकाकरण भी काफी तेजी के साथ की गई है, लिहाजा डेनमार्क के प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसेन ने डेनिश रेडियो से कहा कि, 'अभी यह कहना जल्दबाजी होगा, कि कोविड प्रतिबंधों को खत्म करने के बाद क्या मामले बढ़ेंगे और क्या फिर से प्रतिबंधों को लगाने की नौबत आएगी।' वहीं, पिछले हफ्ते इंग्लैंड ने भी लगभग सभी घरेलू प्रतिबंधों को खत्म कर दिया है और अब पूरे देश में कभी भी मास्क लगाना अनिवार्य नहीं है। वहीं, ब्रिटेन में अब कहीं जाने के लिए वैक्सीन पास की भी जरूरत नहीं है और अब वर्क फ्रॉम होम की अनिवार्यता को भी खत्म कर दिया गया है। सिर्फ अब कोविड पॉजिटिव लोगों के लिए खुद को आइसोलेट करना ही कानूनी बाध्यता है।

कुछ देशों में अभी भी लगे हैं प्रतिबंध

कुछ देशों में अभी भी लगे हैं प्रतिबंध

हालांकि, अभी भी कई ऐसे देश हैं, जहां अभी भी कोविड प्रतिबंध लागू हैं। ऑस्ट्रिया में अभी भी वैक्सीन अनिवार्यता लागू है और ग्रीस में 60 साल की उम्र से ज्यादा के लोगों के वैक्सीन नहीं लेने पर जुर्माने का प्रावधान किया गया है। इस बीच, जर्मनी के राजनेताओं ने राष्ट्रीय टीकाकरण जनादेश लागू करने पर बहस शुरू कर दी है। जबकि, डेनिश हेल्थ अथॉरिटी के प्रमुख सोरेन ब्रोस्ट्रॉम ने डेनिश ब्रॉडकास्टर TV2 को बताया कि, उनका ध्यान संक्रमणों की संख्या के बजाय आईसीयू में भर्ती लोगों की संख्या पर है। उन्होंने कहा कि, कोविड संक्रमितों की संख्या में अविश्वसनीय रूप से गिरावट आई है। लिहाजा अब सिर्फ देश के स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए ही फेस मास्क लगाने की अनिवार्यता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+