कौन हैं भारतीय अमेरिकी महिलाएं पद्मिनी पिल्लई और नलिनी टाटा, जो व्हाइट हाउस में चुनी गईं फैलो
अमेरिका के व्हाइट हाउस में दो भारतीय अमेरिकी महिलाएं बोस्टन से पद्मिनी पिल्लई और न्यूयॉर्क से नलिनी टाटा को फैलो चुना गया है। पद्मिनी पिल्लई और नलिनी टाटा को व्हाइट हाउस फेलो के 2024-2025 वर्ग में नियुक्ति मिली है। इन दोनों महिलाओं ने अपने पेशेवर क्षेत्रों में कई उपलब्धियां हासिल की हैं।
इस साल पूरे अमेरिका से कुल 15 व्हाइट हाउस फैलो चुने गए हैं, जो व्हाइट हाउस के वरिष्ठ कर्मचारियों और शीर्ष अधिकारियों के साथ मिलकर काम करेंगे। ये फैलो सालभर व्हाइट हाउस के अधिकारियों के साथ काम करते हैं और एक साल बाद बेहतर लीडर के रूप में सेवा करने के लिए तैयार होकर निकलते हैं।

बोस्टन कीइम्यूनोइंजीनियर पद्मिनी पिल्लई सामाजिक सुरक्षा प्रशासन में कार्यरत हैं, जबकि न्यूयॉर्क की नलिनी टाटा व्हाइट हाउस ऑफिस ऑफ कैबिनेट अफेयर्स में कार्यरत हैं। गुरुवार 03 अक्टूबर को दोनों को 2024-2025 वर्ग में नियुक्त किया गया। ऐसे में आइए जानें कौन हैं पद्मिनी पिल्लई और नलिनी टाटा?
Who is Padmini Pillai: कौन हैं पद्मिनी पिल्लई?
- व्हाइट हाउस की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक पद्मिनी पिल्लई इम्यूनोइंजीनियर हैं, जो इम्यूनोलॉजी में खोजों और मानव रोगों से निपटने के लिए बायोमटेरियल डिजाइन को जोड़कर उसके आगे की संभावनाओं पर काम कर रही हैं।
- पद्मिनी पिल्लई येल विश्वविद्यालय से इम्यूनोबायोलॉजी में पीएचडी और रेजिस कॉलेज से बायोकेमिस्ट्री में बीए की डिग्री ली है।
- न्यूटन, मैसाचुसेट्स की रहने वाली पद्मिनी पिल्लई वर्तमान में सामाजिक सुरक्षा प्रशासन में कार्यरत हैं। उन्होंने पहले एमआईटी में एक टीम को भी लीड किया है। ये टीम कैंसर को खत्म करने के लिए ट्यूमर-चयनात्मक नैनोथेरेपी बनाने को डेवलप कर रही है।
- कोरोना वायरस के दौरान पद्मिनी पिल्लई द न्यूयॉर्क टाइम्स, सीएनबीसी और द अटलांटिक जैसे मीडिया आउटलेट्स के साथ जुड़ी हुई थीं, जहां वह कोविड-19 महामारी से जुड़ी जानकारी देती थीं।
Who is Nalini Tata: कौन हैं नलिनी टाटा?
- भारतीय-अमेरिकी महिला नलिनी टाटा न्यूयॉर्क शहर की रहने वाली हैं और वर्तमान में कैबिनेट मामलों के कार्यालय में हैं।
- नलिनी टाटा न्यूरोसर्जरी रेजिडेंट हैं। नलिनी टाटा न्यूयॉर्क-प्रेस्बिटेरियन वेइल कॉर्नेल मेडिकल सेंटर/मेमोरियल स्लोन केटरिंग कैंसर सेंटर में कार्यरत हैं।
- नलिनी टाटा ने ब्राउन यूनिवर्सिटी से न्यूरोबायोलॉजी में बीएससी, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से एमफिल की डिग्री ली है। नलिनी टाटा ने नॉर्थवेस्टर्न फीनबर्ग स्कूल ऑफ मेडिसिन से एमडी की भी डिग्री ली है।












Click it and Unblock the Notifications