Shark Vs Bird Video: मछलियों को छोड़ हवा में उड़ने वाले पक्षी को शार्क ने बनाया शिकार, आखिर कैसे?
नई दिल्ली: शार्क पानी के अंदर रहने वाले सबसे खतरनाक जीवों में से एक है। ये अपने छोटे शिकार को जिंदा ही निगल लेती है। वैसे तो शार्क सिर्फ मछलियों, केकड़े, ऑक्टोपस आदि का शिकार करती है, लेकिन अब एक दुर्लभ वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें एक शार्क ने हवा में उड़ने वाले पक्षी को शिकार बनाया। ये घटना वाकई हैरान कर देने वाली थी। (वीडियो-नीचे)

ऑस्ट्रेलिया की है घटना
ये वीडियो कुछ वक्त पुराना है, लेकिन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा। इसे ऑस्ट्रेलिया के पोर्ट लिंकन के पास फिल्माया गया था। उस दौरान कई पर्यटक कैलिप्सो स्टार चार्टर्स (नाव) पर सवार होकर यात्रा कर रहे थे। तभी उनको समुद्र में कुछ हलचल दिखी। वहां पर कुछ पक्षी भी उड़ रहे थे। वो भी इधर-उधर भागने लगे। हवा की वजह से हल्की लहरें उठ रही थीं, ऐसे में किसी को कुछ समझ नहीं आया।

अचानक हुआ खतरे का एहसास
कुछ ही पल में पानी के अंदर से एक शार्क का सिर बाहर दिखाई दिया। पर्यटकों ने उसे देख लिया था, लेकिन वहां उड़ रहे पक्षी की नजर उस पर नहीं पड़ी। वो बीच-बीच में पानी की सतह पर जाकर बैठ जाता। कुछ ही देर में पक्षी को भी खतरे का एहसास होता है और वो कुछ फीट दूर उड़कर चला गया। इसके बाद फिर से वो पानी में मजे करने लगा।

आखिरकार बन गया शिकार
पक्षी की किस्मत अच्छी नहीं थी। शार्क ने उसका शिकार करने का मन बना लिया था। वो पानी के अंदर से फिर उसके पास पहुंच गई। इसके बाद उसने अपना मुंह खोला और उसे पकड़ लिया। पक्षी ने खुद को बचाने के लिए उड़ने की कोशिश की, लेकिन वो कामयाब नहीं हो सका। शार्क ने उसे निगल लिया और वो फिर पानी के अंदर चली गई। ये नजारा देखकर पर्यटकों के होश उड़ गए।

जब इंसान से हुआ सामना
अभी कुछ दिनों पहले शार्क का एक और वीडियो वायरल हुआ था। उस वक्त एक शख्स सिडनी में स्थित पोर्ट पर नहाने गया। जैसे ही उसने छलांग लगाई, उसे पानी के अंदर शार्क नजर आई। पहली बार शार्क उसके पास आकर पीछे मुड़ गई, लेकिन कुछ देर बाद वो फिर से उसके पास आ गई। हालांकि तब तक शख्स किनारे पर पहुंच गया था।

300 से ज्यादा दांत
आपको बता दें शार्क 20 फीट तक बड़ी हो सकती हैं और इनका वजन 5000 पाउंड तक होता है। ये समुद्र की गहराइयों में जाकर मछलियों का शिकार आसानी से कर लेती हैं। इनके मुंह में 300 से ज्यादा दांत होते हैं, जो शिकार को दो भागों में आराम से फाड़ दें। आमतौर पर एक बार हमला करके शार्क पीछे हट जाती हैं, ताकी उसका शिकार जख्म की वजह से दम तोड़ दे और वो उसे आराम से निगल सकें।












Click it and Unblock the Notifications