पीएम मोदी की अमेरिकी यात्रा पर आया White House का बयान, प्रेस सचिव ने दी अहम जानकारी

White House on PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जून महीने में की गई अमेरिकी यात्रा काफी सफल रही। यात्रा के दौरान राष्ट्रपति जो बाइडन ने प्रधानमंत्री मोदी की जमकर खातिरदारी की थी। अमेरिकी सांसदों ने भी सदन में पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया और खड़े होकर उनका जोरदार अभिवादन किया था। इस दौरान अमेरिका और भारत ने प्रौद्योगिकी और रक्षा क्षेत्र में कई अहम समझौते होने की घोषणा की। वहीं अब पीएम मोदी की इस यात्रा पर व्हाइट हाउस का बयान सामने आया है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन पियरे ने कहा कि पिछले महीने पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा बेहद सफल और महत्वपूर्ण थी। भारत के साथ हमारे संबंध पहले से कहीं अधिक मजबूत हैं और हमने कई प्रमुख डिलिवरेबल्स की घोषणा की है और उनमें से कुछ को लागू किया जा रहा है। हम बहुत आशावादी हैं क्योंकि यह हमारे दीर्घकालिक भविष्य और भारत के साथ संबंधों से संबंधित है। हमने उस (I2U2) पहल को एक साल पहले शुरू किया था। I2U2 पहले से ही उन चार देशों और उससे आगे के बीच साझेदारी को गहरा कर रहा है, और मौजूदा परियोजनाओं और पहलों से इसका प्रमाण मिलता है। I2U2 के साथ अभी भी एक मजबूत भविष्य है। हम वास्तव में उस भविष्य की संभावनाओं को लेकर उत्साहित हैं।

Pm Modi US Visit White House press secretary

क्या है I2U2 समझौता
I2U2 भारत, इजराइल, संयुक्त अरब अमीरात और संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा गठित एक समूह है। इसे 'पश्चिम एशियाई क्वाड' भी कहा जाता है। I2U2 का गठन अक्तुबर, 2021 में अब्राहम समझौते के बाद समुद्री सुरक्षा, आधारभूत संरचना और परिवहन से संबंधित मुद्दों को संबोधित करने के लिये किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+