व्हाइट हाउस के नॉर्थ लॉन में संदिग्ध पैकेट मिलने से मचा हड़कंप, जांच जारी
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास व्हाइट हाउस के नॉर्थ लॉन में संदिग्ध पैकेट मिलने से हड़कंप मच गया है। सुरक्षा के मद्देनजर व्हाइट हाउस को बंद कर दिया गया है और साथ ही सुरक्षा के कड़े प्रबंध भी किए गए हैं। वहीं, इस संदिग्ध पैकेट की जांच के लिए अमेरिका की सीक्रेट सर्विस और एजेंट्स मौके पर पहुंचकर पूरे व्हाइट हाउस की निगरानी कर आस पास की गहाराई से पड़ताल कर रहे हैं।

आपको बता दें कि नॉर्थ लॉन में सजावट और निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान पैकेट बरामद हुई। सूचना पाकर सीक्रेट सर्विस और एजेंट्स फौरन मौके पर पहुंच गए और कार्य को रोकने का आदेश दे दिया गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प इस समय उस बिल्ड़िंग में नहीं है। वो अलर्ट से पहले ही रैली के लिए एरिजोना निकले थे।
#UPDATE US Secret Service & DC Police Dept responding to an unattended package near North Fence of White House Complex: US Secret Service
— ANI (@ANI) August 22, 2017












Click it and Unblock the Notifications