Trump के भाषणों पर व्हाइट हाउस कर्मचारी ने लगाया सट्टा, कमाए 96 लाख कमाए, कैसे खुली पोल और क्या हुआ एक्शन?
White House Employee Betting: संस्कृत में एक कहावत है- 'यथा राजा तथा प्रजा', मतलब जैसा राजा वैसी जनता। ऐसा ही कुछ हाल ट्रंप के व्हाइट हाउस का है। जितने विवादित और उल्टे-सीधे कामों में लिप्त होने के ट्रंप पर आरोप लगते हैं, कुछ वैसे ही उनके कर्मचारी हैं। दरअसल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लंबे समय से टेलीप्रॉम्प्टर ऑपरेटर रहे गैब्रियल पेरेज सट्टेबाजी में लिप्त पाए गए। जिसके बाद व्हाइट हाउस ने उसे बिना वेतन के सस्पेंड कर दिया है। ये सट्टा कोई आम सट्टा नहीं बल्कि ट्रंप के बयानों और भाषणों से जुड़ा सट्टा था।
गैब्रियल पर आरोप है कि उन्होने राष्ट्रपति ट्रंप के भाषणों की जानकारी पहले से होने का फायदा उठाकर सट्टेबाजी की। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने कहा कि यह फैसला खुद राष्ट्रपति ट्रंप के आदेश पर लिया गया है और अब पेरेज व्हाइट हाउस में काम नही करेंगे। मतलब काम से सस्पेंड होने के साथ-साथ वे व्हाइट हाउस से भी निकाले गए हैं।

गोपनीयता को दिखाया ठेंगा
कैरोलिन लेविट ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप इन आरोपों को गंभीरता से देख रहे हैं। उनके मुताबिक व्हाइट हाउस में सख्त एथिक्स लागू हैं, जो किसी भी कर्मचारी को गोपनीय जानकारी का निजी फायदा उठाने से रोकते हैं। उन्होने कहा कि इस तरह की गतिविधि नियमों का उल्लंघन मानी जाती है।
जांच किस बात की हो रही है?
अमेरिकी मीडिया कंपनी ABC News ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, अमेरिकी नियामक एजेंसियां गैब्रियल पेरेज की जांच कर रही हैं। आरोप है कि उन्होने राष्ट्रपति ट्रंप के भाषणों की एडवांस जानकारी का इस्तेमाल करके सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म Kalshi पर दांव लगाए। यह प्लेटफॉर्म लोगों को इस बात पर सट्टा लगाने की सुविधा देता है कि किसी भाषण में कौन-सा शब्द, वाक्यांश या मुद्दा आयेगा और कौन-सा नही।
तीन महीने में 1 लाख डॉलर से ज्यादा की कमाई का दावा
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि पेरेज ने करीब तीन महीने के दौरान एक दर्जन से ज्यादा भाषणों पर दांव लगाकर 1 लाख डॉलर (करीब 96 लाख भारतीय रुपए) से ज्यादा की कमाई की। जांच एजेंसियो का मानना है कि भाषणों की पहले से जानकारी होने के कारण उन्हें बाकी लोगो के मुकाबले बेहिसाब लेकिन गलत फायदा मिला।
किन भाषणों का जिक्र?
रिपोर्ट के मुताबिक, जिन भाषणों पर दांव लगाए गए उनमें राष्ट्रपति ट्रंप का स्टेट ऑफ द यूनियन स्पीच, दिसंबर में दिया गया प्राइम-टाइम भाषण, स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में दिया गया संबोधन और मार्च में आयोजित मेडल ऑफ ऑनर समारोह का भाषण शामिल था। आरोप है कि इन सभी भाषणो की जानकारी पहले से होने का फायदा उठाया गया। ये बंदा 2016 से ट्रंप के साथ काम कर रहा था।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।


Click it and Unblock the Notifications
