व्हाइट हाउस ने कबूला- जितना बताया, उससे बहुत ज्यादा खराब थी डोनाल्ड ट्रंप की हालत

नई दिल्ली। अमेरिका में अगले महीने यानी नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होना है। इस बीच चुनावी रैलियों में व्यस्त राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोरोना वायरस पॉजिटिव हो गए हैं। ट्रंप के अलावा उनकी पत्नी और अमेरिका की पहली महिला मेलानिया भी कोरोना संक्रमित हैं। डोनाल्ड ट्रंप की सेहत से जुड़ी पिछली खबर को लेकर रविवार को व्हाइट हाउस ने बड़ी जानकारी दी। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि शुक्रवार को डोनाल्ड ट्रंप की तबीयत जितनी खराब बताई गई थी, वास्तव में उससे कहीं ज्यादा खराब थी।

White House confessed Donald Trump condition was much worse due to Coronavirus

तेज बुखार और खून में कम होते आक्सीजन को देखते हुए डॉक्टरों ने राष्ट्रपति ट्रंप को तुरंत अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी थी। व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ मार्क मीडोज ने रविवार को यह जानकारी दी है। बता दें कि कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी खुद डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर दी थी। बता दें कि ट्रंप की करीबी सलाहकार 31 वर्षीय होप हिक्‍स कोविड पॉजिटिव हैं और माना जा रहा है कि ट्रंप को हिक्‍स से ही संक्रमण मिला है। हिक्‍स, बुधवार को उनके साथ रैली के लिए गई थीं।

उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मेडिकल टीम का कहना है कि कोरोना से बीमार होने के दौरान अब तक 2 बार उनके खून में ऑक्सीजन की कमी हुई है। शुक्रवार से ही राष्ट्रपति को बुखार नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मेडिकल टीम का का कहना है कि कोरोना पीड़ित राष्ट्रपति को रेमडेसिवीर की दवा की दूसरी खुराक दी जा चुकी है और उनकी किडनी और लीवर सही काम कर रहे हैं। सोमवार को वह अस्पताल से डिस्चार्ज किे जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप के कोरोना संक्रमित होते ही अमेरिका में लॉन्च हुआ न्यूक्लियर 'डूम्सडे प्लान'

इस बीच रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अस्पताल से एक वीडियो जारी कर अपने सेहत की जानकारी दी है। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने अस्पताल से एक वीडियो जारी कर कहा कि अब वो पहले से काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं और वो जल्द ही वापस लौटेंगे, अगले कुछ दिन उनके ठीक होने के लिए असली परीक्षा वाले होंगे, उन्होंने वीडियो में कहा है कि वो जब यहां आए थे तो अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे लेकिन अब वो पहले से बेहतर हैं। शनिवार को व्हाइट हाउस की ओर से ट्रंप की सेहत और इलाज को लेकर जो बुलेटिन जारी किया गया था उसमें बताया गया था कि ट्रंप को बुखार नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+