सेनाओं पर खर्च करने में भारत नंबर छह तो अमेरिका नंबर वन

लंदन। आज के दौर में जब आईएसआईएस, अल कायदा और लश्‍कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठन मजबूत हो रहे हैं तो दुनिया के हर देश पर खतरा भी बढ़ता जा रहा है।

हर देश अपनी सीमाओं की सुरक्षा करने के लिए अपनी सेनाओं को ताकतवर बनाने में लगा हुआ है। साथ ही दुनिया के सामने अपनी ताकत और अपने रुतबे को भी सेनाओं के बल पर मबूत बनाया जा सकता है। इन दो खास बातों को ही ध्‍यान में रखकर अब दुनिया के देश अपने डिफेंस बजट में बढ़ोतरी करते जा रहे हैं।

अमेरिकी अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ता आईएसआईएस

अभी तक अमेरिका अपने डिफेंस बजट की वजह से दुनिया पर दबाव बनाकर रखता था लेकिन अब भारत और चीन जैसे देश उसे चुनौती देते हुए नजर आ रहे हैं।

दुनिया में जहां अमेरिका अपनी मिलिट्री पर सबसे ज्‍यादा खर्च करता है तो वहीं भारत दुनिया का छठवां ऐसा देश है जिसका डिफेंस बजट दुनिया में सबसे ज्‍यादा है। पाकिस्‍तान, इस मामले में भारत से बहुत पीछे हैं।

आगे की स्‍लाइड्स पर क्लिक करिए और जानिए कि आखिर कौन सा देश इस समय मिलिट्री बजट पर अपने खजाने से कितनी रकम खर्च कर रहा है।

अमेरिका

अमेरिका

अमेरिका वर्ष 2015 में 569 बिलियन डॉलर अपनी सेनाओं पर खर्च करेगा। यह डिफेंस बजट उसकी अर्थव्‍यवस्‍था का तीन प्रतिशत है।

चीन

चीन

चीन का डिफेंस बजट 2015 के दौरान 190.9 बिलियन डॉलर तय किया गया था। चीन दुनिया का दूसरा देश है जो अपनी सेनाओं पर सबसे ज्यादा खर्च कर रहा है।

यूनाइटेड किंगडम

यूनाइटेड किंगडम

तीसरे नंबर पर यूनाइटेड किंगडम है जिसका डिफेंस बजट 66.5 बिलियन डॉलर है।

रूस

रूस

सीरिया में आईएसआईएस के खिलाफ जंग लड़ रहे रूस का डिफेंस बजट 2015 में 53.2 बिलियन डॉलर है।

फ्रांस

फ्रांस

फ्रांस का डिफेंस बजट 52.7 बिलियन डॉलर है और इस समय इस देश पर बड़े आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है।

भारत

भारत

49.7 बिलियन डॉलर के साथ भारत छठवें नंबर पर है। डिफेंस बजट में लगातार इजाफे की बड़ी वजह है पाकिस्‍तान में पनप रहा आतंकवाद जिसका निशाना भारत ही है।

जापान

जापान

जापान का डिफेंस बजट इस समय 49.3 बिलियन डॉलर है और वह भारत से बस चंद कदम दूर है।

सऊदी अरब

सऊदी अरब

अमेरिका के साथ आईएसआईएस के खिलाफ जंग में शामिल सऊदी अरब का डिफेंस बजट 46.3 बिलियन डॉलर है।

जर्मनी

जर्मनी

चांसलर एंजेला मार्केल की अगुवाई में आगे बढ़ रहे जर्मनी का डिफेंस बजट इस समय 43.8 बिलियन डॉलर है।

साउथ कारिया

साउथ कारिया

नॉर्थ कोरिया से लगातार परमाणु हमले की धमकी झेलने वाले साउथ कोरिया का डिफेंस बजट इस वर्ष 35.7 बिलियन डॉलर है।

पाकिस्‍तान

पाकिस्‍तान

आतंक की फैक्‍ट्री में बदल चुके पाकिस्‍तान का डिफेंस बजट भारत की तुलना में काफी कम है। पाक 10.3 बिलियन डॉलर अपनी सेनाओं पर खर्च करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+