वाशिंगटन में अपने लिए नया ठिकाना तलाशते राष्ट्रपति ओबामा
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का यह कार्यकाल अपने अंतिम दौर में है और ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि आखिर अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद राष्ट्रपति कहा जाएंगे।

राष्ट्रपति ओबामा ने एक इंटरव्यू में गुरुवार बताया है कि कार्यकाल खत्म होने के बाद भी उन्हें कुछ दिनों तक वाशिंगटन में ही रहना होगा।
राष्ट्रपति ओबामा ने कहा कि उनकी छोटी बेटी साशा जो कि अभी हाईस्कूल में है, जब तक उसका हाईस्कूल कंप्लीट नहीं हो जाता है, उन्हें और मिशले को वाशिंगटन में ही रुकना होगा।
ओबामा ने कहा कि हाई स्कूल के बीच से किसी को भी दूसरी जगह ट्रांसफर करना काफी मुश्किल होता है। इसलिए उन्हें वर्ष 2018 तक वाशिंगटन में ही रुकना होगा।
यह पहला मौका है जब ओबामा ने कहा है कि कार्यकाल पूरा होने के बाद भी उन्हें वाशिंगटन में ही रहना होगा।
हालांकि अभी तक ओबामा ने वाशिंगटन में व्हाइट हाउस के अलावा कोई और ठिकाना नहीं ढूढ़ा है। उनका कहना है कि उन्हें अभी अपने लिए वाशिंगटन में दूसरे घर की तलाश करनी है।












Click it and Unblock the Notifications