इजरायल का युवा जंग लड़ रहा, नेतन्याहू का बेटा मौज कर रहा! सैनिकों ने पूछा- मिस्टर PM आपका बेटा कहां है?

जैसे-जैसे इजराइल-हमास युद्ध बढ़ता जा रहा है, यहूदी राष्ट्र ने अपनी मातृभूमि की रक्षा करने और अपनी बंदूकें उठाने के लिए हजारों आरक्षित सैनिकों को बुला लिया है। अब तक देश में करीब 360,000 रिजर्विस्ट आ चुके हैं।

इनमें से लगभग 3 लाख के करीब गाजा पट्टी के समीप तैनात हैं और जमीनी कार्रवाई के लिए जरूरी आवश्यक निर्देश का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, इस विशाल लामबंदी के बीच, कुछ सैनिकों ने बेंजामिन नेतन्याहू से एक कठिन सवाल पूछना शुरू कर दिया है। ये सवाल है- आपका बेटा कहां है मिस्टर प्राइम मिनिस्टर?

Where is your son PM

दरअसल, नेतन्याहू के बेटे येर नेतन्याहू की एक तस्वीर इन दिनों खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वे अमेरिका के मियामी बीच पर सनग्लास लगाए दिख रहे हैं। इस तस्वीर में कितनी सच्चाई है यह पता नहीं मगर इसके सामने आने के बाद से देश में बवाल सा मच गया है।

हर कोई सवाल पूछ रहा है कि जब लाखों युवाओं ने हथियार थाम लिए हैं तो फिर पीएम नेतन्याहू के बेटे येर नेतन्याहू अमेरिका में क्या कर रहे हैं? यह बड़ा मुश्किल सवाल है, जिसका सामना नेतन्याहू और उनका बेटा कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बेंजामिन नेतन्याहू के 32 वर्षीय बेटे येर नेतन्याहू अप्रैल महीने से फ्लोरिडा में हैं। वह हमास के इतने भीषण हमले के बाद अपने देश नहीं लौटे हैं। इस आपात स्थिति में उनके देश में न रहने से कुछ सैनिक नाराज हो गए हैं।

द टाइम्स ने इज़राइल के उत्तरी मोर्चे पर सेवारत एक सैनिक के हवाले से कहा, 'येर मियामी बीच पर अपने जीवन का आनंद ले रहा है, जबकि मैं अग्रिम पंक्ति में हूं।'

उन्होंने कहा, "यह हम ही हैं जो अपने परिवारों को घर और देश की सुरक्षा के लिए अपना काम, अपने परिवार, अपने बच्चों को छोड़ रहे हैं, न कि वे लोग जो इस स्थिति के लिए जिम्मेदार हैं।"

सैनिक ने आगे कहा, "हमारे भाई, हमारे पिता, पुत्र, सभी अग्रिम पंक्ति में जा रहे हैं, लेकिन येर अभी भी यहां नहीं है। यह देश के नेतृत्व में विश्वास पैदा करने में मदद नहीं करता है।''

एक अन्य आरक्षक, जो अपनी नौकरी और परिवार को छोड़कर अमेरिका से वापस इज़राइल आ गया था, ने भी यही चिंता जताई।

उसने कहा "ऐसी कोई वजह नहीं है कि ऐसी कठिन परिस्थिति में मैं वहां रह सकूं और इस महत्वपूर्ण समय में अपने देश, अपने लोगों को छोड़ सकूं। प्रधानमंत्री का बेटा कहां है? वह इजराइल में क्यों नहीं है? यह हमारे हाल के इतिहास में इजराइलियों के रूप में हमारे लिए एकजुट होने का क्षण है और प्रधानमंत्री के बेटे सहित हममें से हर एक को अभी यहां होना चाहिए।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+