चीन में छात्रा ने पीएम नरेंद्र मोदी से पूछा तीखा सवाल, कैसे बदलेंगे?
बीजिंग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के तीन दिवसीय दौरे पर है। यहां पीएम ने शिंघुवा विश्विद्यालय में छात्रों से मुलाकात की और उनके सवालों का जवाब भी दिया। इस दौरान प्रधानमंत्री से एक छात्रा ने बेहद ही सख्त सवाल पूछा जिसे सुनकर पीएम थोड़े असहज जरूर हुए लेकिन उन्होंने इसका जवाब काफी बखूबीदिया।[चीन ने फिर दिखाया भारत का विवादित मानचित्र]
छात्रा ने पीएम से पूछा कि आप भारत को जनसाख्यिकी और लोकतंत्र के आधार विशाल क्षमता वाला देश बताते हैं। लेकिन ये सभी चीजें तो दशकों से मौजूद हैं तो आप कैसे देश को बदलेंगे। वहीं इस सवाल का जवाब देते हुए पीएम ने कहा कि भारत में नौजवान युवाओं की संख्या काफी ज्यादा है जो देश के लिए काफी कारगर है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्पादन के क्षेत्र में सारी दुनिया में वर्क फोर्स की जरूरत सबसे ज्यादा है। उन्होंने का कि आने वाले समय में देशों के पास पैसा तकनीक तो होगी लेकिन वर्क फोर्स की कमी होगी। ऐसे में भारत का युवा इस जरूरत को पूरी दुनिया में पूरा कर सकता है।
वहीं निर्माण के क्षेत्र में लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए भारत युवाओं को वैश्विक जरूरतों के अनुसार व्यावसायिक शिक्षा और स्किल डेवेलपमेंट पर विशेष ध्यान दे रहा है। दुनिया की जरूरतों को पूरा करने के लिए भारत के युवा काफी अहम साबित होंगे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की जनसंख्या में विविधता का देश के युवाओं को काफी फायदा होगा जोकि वैश्विक परिवेश के लिए काफी अहम है। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्किल डेवलेपमेंट को बढ़ाने के लिए हमारी सरकार हर स्तर पर काम कर रही है और युवाओं को कुशल तकनीक ज्ञान देने के लिए काम किया जा रहा है।













Click it and Unblock the Notifications