जब ताइवान की सड़कों पर निकला एक डायनासोर!
ताइपे। ताइवान की सड़कों पर एक बड़ा ही अजब-गजब नजारा पिछले दिनों पेश आया। यहां पर कर्फ्यू के दौरान एक व्यक्ति डायनासोर के कपड़ों में सड़कों पर निकल आया।
हालांकि पुलिस ने इस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन मजे के लिए कर्फ्यू में बाधा डालने वाले इस शख्स को यह हरकत भारी पड़ सकती है।
ताइवान के काओशिओंग शहर में एयर डिफेंस एक्सरसाइज के दौरान लोगों को घरों मे रहने की हिदायत दी गई थी। लेकिन यह व्यक्ति डायनासोर की ड्रेस पहनकर सड़क पर निकल गया।
इस व्यक्ति की तस्वीरें ऑनलाइन आईं तो पुलिस को इस बारे में जानकारी हुई और उसे पकड़ लिया गया।
पुलिस ने जब उसे पकड़ा तो इस शख्स का कहना था कि उसने ऐसा सिर्फ मौज-मस्ती के लिए किया था। कर्फ्यू के दौरान सड़क पर निकलने के लिए उस पर जुर्माना लगाया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications