जब पाक मूल की साथी से अमिताभ बच्चन के बारे में पूछा हिलेरी क्लिंटन ने
डेमोक्रेट पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के ई-मेल आए सामने। एक बार अपने पाकिस्तानी साथी से हिलेरी ने बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के बारे में पूछा था।
वाशिंगटन। बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की पॉपुलैरिटी पर अगर किसी को कोई शक या शुबहा है तो उसे डेमोक्रेट पार्टी की हिलेरी क्लिंटन के नए ई-मेल से दूर किया जा सकता है।

पाक मूल के नागरिक से बच्चन पर सवाल
अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति बनने की ओर बढ़ रही हिलेरी का एक ई-मेल लीक हुआ है। इस ई-मेल में हिलेरी अपने एक साथी से अमिताभ बच्चन के बारे में पूछ रही हैं और वह साथी भी पाकिस्तान मूल का है।
वर्ष 2011 का ई-मेल
यह ई-मेल वर्ष 2011 का है और इसमें हिलेरी ने पाक मूल की हुमा अबेदिन से पूछा है, 'कुछ वर्ष पहले हम एक मशहूर भारतीय कलाकार से मिले थे, उसका नाम क्या है?'
हिलेरी के इस सवाल का जवाब अबेदिन ने बड़े ही अनमने ढंग से दिया और बताया अमिताभ बच्चन। इस लीक्ड ई-मेल से इस बात का पता नहीं लग सका है कि हिलेरी ने आखिर अमिताभ के बारे में क्यों पूछा था।
कौन हैं अबेदिन
हिलेरी क्लिंटन के लिए लीक्ड ई-मेल्स पूरे अभियान के दौरान सिरदर्द बने रहे हैं। हिलेरी की साथी अबेदिन इन दिनों खबरों में हैं क्योंकि एफबीआई अब 650,000 ई-मेल्स को रिव्यू कर रही है।
यह ई-मेल्स अबेदिन के पूर्व पति और अमेरिकी कांग्रेस के पूर्व सदस्य एंथोनी वाइनर के लैपटॉप में हैं।
-
Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications