Video: सर्कस देखने आए थे लोग, तभी पिंजरे से बाहर निकल आया बाघ
बीजिंग। चीन के शांग्जी प्रांत के एक गांव मे हुई घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। वीडियो में दिखाया जा रहा है कि किसी एक सर्कस शो के दौरान एक बाघ पिंजरे से बाहर आ गया, जिससे चारो तरफ अफरातफरी मच गई। पिंजरे से बाघ के बाहर आने से पूरे इलाके में भगदड़ मच गई। इस घटना में दो बच्चे भी घायल हुए हैं।

दरअसल, चीन के शांग्जी प्रांत के लिनफेन सर्कस देखने के लिए लोग एकत्रित हुए थे। तभी करतब के दौरान एक बाघ पिंजरे से निकल जाता है जिसके बाद वहां मौजूद दर्शकों में अफरातफरी मच जाती है। घायल हुए लोगों बच्चों को तुरंत अस्पताल पहुंचा गया। यह घटना 25 नवंबर की है।
इस दिल दहला देने वाले वीडियो को देखकर लोगों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए लिखा कि अब शायद लोग महसूस करें कि जंगली जानवरों को किसी पिंजरे में नहीं होना चाहिए।
देखे वीडियो












Click it and Unblock the Notifications