पेरिस हमले को राष्ट्रपति ओबामा ने बताया कायरतापूर्ण कार्रवाई
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा और संयुक्त राष्ट्रसंघ के सचिव बान की मून ने पेरिस आतंकी हमलों की निंदा की है। दोनों ने ही ही इसे कायरतापूर्ण कार्रवाई करार दिया है। शनिवार को पेरिस में हुए पांच आतंकी हमलों में 150 लोगों की मौत हो गई है तो वहीं 200 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

राष्ट्रपति ओबामा ने हमले के बाद कहा कि यह फ्रांस के लिए एक मुश्किल समय है और अमेरिका फ्रांस के साथ खड़ा हुआ है। फ्रांस को अपना एक पुराना साथी बताते हुए ओबामा ने कहा कि फ्रांस के लोग बहुत ही ताकतवर हैं।
अगर आतंकियों को लगता है कि वह इन हमलों से उन्हें कमजोर कर देंगे तो वे गलत सोचते हैं। साथ ही ओबामा ने एक बार फिर आईएसआईएस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की कसम खाई है।
ओबामा के मुताबिक फ्रांस के लोगों ने समय-समय पर अमेरिका का साथ दिया है। इस मुश्किल घड़ी में हम साफ कर देना चाहते हैं कि अमेरिका भी फ्रांस के साथ खड़ा है। आतंकवाद और चरमपंथ के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका फ्रांस को पूरी मदद करने को तैयार हैं।
वहीं बान की मून की ओर से उनके स्पोक्सपर्सन ने बयान जारी किया है। मून ने अपने बयान में कहा है कि दुनिया को आतंकी हमलों का मिलकर मुकाबला करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications