हिंदुत्व एजेंडे को करेंगे एक्सपोज, हथियारों पर भारत को समझा लें... पाकिस्तान के केयरटेकर PM क्यों उछल रहे?

Pakistan News: भारत और कनाडा के बीच चल रहे विवाद के बीच पाकिस्तान बार बार छलांग मारकर घुसने की कोशिश कर रहा है और अल्पसंख्यकों का नामो-निशान मिटा देने वाला ये देश, भारत की लोकतंत्र पर बात करने की हिमाकत कर रहा है। हालांकि, पाकिस्तान की अंतर्राष्ट्रीय शाख कुछ बची नहीं है और जियो-पॉलिटिक्स में पाकिस्तान पूरी तरह से अलग-थलग पड़ गया है, फिर भी 3-4 महीनों के लिए केयरटेकर प्रधानमंत्री बने अनवरुल हक ककार ने भारत को एक्सपोज करने की धमकी दी है।

पाकिस्तान के केयरटेकर प्रधानमंत्री अनवरुल हक ककार ने भारत-कनाडा विवाद के बीच नई दिल्ली को एक्सपोज करने की धमकी दी है। खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की कड़ी निंदा करते हुए कार्यवाहक प्रधान मंत्री अनवर-उल-हक काकर ने शुक्रवार को कहा, कि वे "नई दिल्ली का असली चेहरा उजागर करने के लिए इस मुद्दे को विभिन्न मंचों पर उठाएंगे।"

Pakistan News

क्यों उछल रहे पाकिस्तानी प्रधानमंत्री?

पाकिस्तान के सरकारी टीवी चैनल पीटीवी पर एक इंटरव्यू में इस्लामिक मुल्क पाकिस्तान, जहां के संविधान में लिखा है, कि अल्पसंख्यक समुदाय का शख्स प्रधानमंत्री समेत देश के प्रमुख पदों पर नहीं जा सकता है, उस देश के केयरटेकर प्रधानमंत्री ने कहा है, कि "हम हिंदुत्व के राजनीतिक एजेंडे के पीछे छिपी वास्तविकता को उजागर करने के लिए इस मुद्दे को उठाएंगे, जिसमें फासीवाद और अंधराष्ट्रवाद बहुत गहरी जड़ें जमा चुकी हैं।"

भारत में कुछ किलोमीटर के बाद भाषाएं बदल जाती हैं और पाकिस्तान, जहां कुछ किलोमीटर के बाद आतंकवादी संगठनों के नाम बदल जाते हैं, उस देश के केयरटेकर प्रधानमंत्री कक्कड़ ने कहा, कि "सिख नेता की हत्या के बाद भारत की छवि ध्वस्त हो गया है और भारत ने कनाडा की धरती पर एक निर्दोष व्यक्ति की हत्या करके मानवता की हत्या की है।"

पाकिस्तान, जहां की सेना ने 10 लाख से ज्यादा बंगालियों के घर उजाड़ दिए और हजारों बलूचों को हमेशा के लिए गायब कर दिया, उस देश के केयरटेकर प्रधानमंत्री ने कहा, कि "वे इस मुद्दे को भारत के खिलाफ प्रचार के उद्देश्य से नहीं, बल्कि हिंदुत्व के कफन के नीचे छिपे फासीवाद को उजागर करने के लिए उठाएंगे।"

उन्होंने कहा, कि "हम दुनिया को इस घटना की व्यापकता और पूरे क्षेत्र को नफरत और संघर्ष की आग में झोंकने की इसकी क्षमता का एहसास कराना चाहते हैं।"

'हथियार पर भारत को दुनिया समझा ले'

इसके अलावा, संयुक्त राष्ट्र सत्र में अपने पहले संबोधन में, पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधान मंत्री अनवर-उल-हक काकर ने वैश्विक शक्तियों से भारत को रणनीतिक और पारंपरिक हथियारों पर पारस्परिक रूप से प्रतिबंध लगाने की इस्लामाबाद की पेशकश को स्वीकार करने के लिए मनाने का आग्रह किया है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपने सभी पड़ोसियों के साथ शांतिपूर्ण संबंध चाहता है।

संयुक्त राष्ट्र को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के केयरटेकर प्रधानमंत्री ने कहा, कि "विकास शांति पर निर्भर करता है। पाकिस्तान दुनिया में सबसे कम आर्थिक रूप से एकीकृत क्षेत्र में स्थित है। पाकिस्तान का मानना है, कि क्षेत्र एक साथ विकसित होते हैं, इसलिए (देश) भारत सहित सभी पड़ोसियों के साथ शांतिपूर्ण और प्रोडक्टिव संबंधों की इच्छा रखता है।"

आपको बता दें, कि इस वक्त अमेरिका के न्यूयॉर्क में यूनाइटेड नेशंस महासभा का 78वां सत्र चल रहा है, जिसमें दुनियाभर के नेता शिरकत कर रहे हैं। भारत की तरफ से इस बार विदेश मंत्री एस. जयशंकर कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं।

यूएन में बोलते हुए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया, कि कश्मीर मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव दो परमाणु-सशस्त्र राष्ट्रों के बीच "शांति की कुंजी" हैं।

उन्होंने कहा कि "भारत के अवैध कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (IIOJK) का मुद्दा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सबसे पुराने एजेंडे में से एक है, लेकिन भारत इस विवाद पर वैश्विक मंच के प्रस्तावों के कार्यान्वयन से बचता रहा है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+