बोरिस जॉनसन और इमरान खान में क्या है विवादास्पद समानता ?

लंदन, 01 जून। इंग्लैंड के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान में कुछ समानता है। दोनों ने तीन शादियां कीं। दोनों की निजी जिंदगी बहुत विवादित रही। लेकिन इस विवाद का उनके राजनीतिक जीवन पर कोई असर नहीं पड़ा। विवाहेतर संबंध के आरोपों के बावजूद ये दोनों प्रधानमंत्री बने। इंग्लैंड के 56 साल के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने 33 साल की कैरी सायमंड्स से तीसरी शादी की।

what is the controversial similarity between uk pm boris johnson and pakistan pm imran khan?

जॉनसन लंदन के मेयर, सांसद जैसे सम्मानित पद भी रहे हैं लेकिन उनका निजी जीवन बहुत विवादित रहा है। अमेरिका की महिला उद्यमी जेनिफर आरक्यूरी ने आरोप लगाया था कि शादीशुदा होने के बाद भी जॉनसन ने उनसे चार साल तक संबंध रखे। इसी तरह इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने आरोप लगया था कि शादीशुदा होने के बाद भी इमरान खान का कई महिलओं से संबंध था। पार्टी में किसी महिला नेता के तरक्की देने के लिए वे सेक्सुअल फेबर मांगते थे। रेहम खान ने इमरान खान पर समलौंगिक होने का भी आरोप लगाया था। इमरान खान ने 65 साल की उम्र में पांच बच्चों की मां बुशरा मानेका से शादी की थी।

पार्टी की महिला नेता ने लगाया था आरोप

पार्टी की महिला नेता ने लगाया था आरोप

क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान ने राजनीतिक मंजिल पाने के लिए 1996 में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (पीटीआइ) बनायी थी। दक्षिणी वजीरिस्तान की रहने वाली आयशा गुलालाई 2012 में पीटीआइ की सदस्य बनीं थीं। फिर उन्हें पार्टी की केन्द्रीय कमेटी में चुना गयी। 2013 में वह सबसे युवा महिला सांसद बनी। आयाशा ने आरोप लगाया था कि इमरान खान उन्हें अश्लील मैसेज भेजते थे। उन्होंने शोषण का भी आरोप लगाया था। जब उन्होंने इमरान खान पर ये आरोप लगाया तो उन्हें 2017 में पार्टी से निकाल दिया गया था। 2018 में जब वे एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची तो इमरान खान के समर्थकों ने उन पर सड़े हुए अंडे और टमाटर फेंके गये। उन्होंने इमरान खान को चरित्रहीन बताया था। इस मामले में उनके खिलाफ केस भी दर्ज हुआ था। इस विवाद से इमरान खान को तो कोई नुकसान नहीं पहुंचा लेकिन आयशा की राह मुश्किल हो गयी। पाकिस्तान के पुरुषप्रधान समाज में आयाशा के साथ इंसाफ नहीं हुआ। 2018 में उन्होंने चार पर सीटों से चुनाव लड़ा लेकिन एक में जीत नहीं पायीं।

42 साल तक कुंआरे, अगले 23 साल में तीन शादियां

42 साल तक कुंआरे, अगले 23 साल में तीन शादियां

एक क्रिकेट खिलाड़ी के रूप में इमरान खान ने बेशुमार शोहरत कमायी। 1987 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। लेकिन पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति जनरल जियाउल हक की गुजारिश पर वे 1988 में फिर क्रिकेट खेलने आये। 1992 में अपनी कप्तानी में उन्होंने पाकिस्तान को तब विश्वकप विजेता बनाया जब उनकी उम्र 39 साल थी। उस समय इमरान खान की छवि एक दिलफेंक क्रिकेट की थी। उन पर कई महिलाओं से अंतरंग संबंध का आरोप लगा। 42 साल की उम्र तक इमरान खान अविवाहित रहे। लेकिन इसके बाद के 23 सालों में उन्होंने तीन शादियां की। इन 23 सालों में उन्होंने अपनी छवि एक कट्टर धार्मिक अनुयायी की बना ली। उनकी हर शादी चौंकाने वाली रही। 1995 में इमरान 42 साल के थे तब उन्होंने 21 साल की जेमिमा गोल्डस्मिथ से शादी की। वे ब्रिटेन की मशहूर अरबपति जेम्स गोल्डस्मिथ की बेटी हैं। 2004 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद 11 साल तक इमरान सिंगल ही रहे। 2015 में इमरान की उम्र 62 साल थी। तब उन्होंने 41 साल की रेहम खान से शादी की। पत्रकार रेहन खान को पहली शादी से तीन बच्चे थे और उनके साथ रहते थे। 2018 में इमरान ने 65 साल की उम्र में पांच बच्चों की मां बुशरा मानेका से की थी। तब बुशरा की उम्र करीब 50 साल थी।

अमेरिकी ब्लॉगर ने भी लगाया था आरोप

अमेरिकी ब्लॉगर ने भी लगाया था आरोप

तीसरी शादी करने के बाद भी इमरान खान पर यौन शोषण की कोशिश का आरोप लगा। पाकिस्तान के मशहूर ट्रांसजेंडर अभिनेता और टीवी एंकर बेगम नवाजिश अली ने पिछले साल एक सनसीखेज बात बतायी थी। उन्होंने कहा था, अमेरिकी ब्लॉगर और पत्रकार सिंथिया डी रिची ने एक बार उन्हें बताया था कि प्रधानमंत्री इमरान खान ने उन्हें यौन संबंध बनाने के लिए प्रस्ताव दिया था। सिंथिया ने पाकिस्तान के पूर्व मंत्री रहमान मलिक पर रेप का आरोप लगाया था। अमेरिका की सिंथिया पाकिस्तान में रहती थीं। 2011 में वे अपना वीजा बढ़वाने के लिए तत्कालीन गृहमंत्री रहमान के पास गयी थीं। उनके ड्रिंक में कुछ मिला कर बेहोश कर दिया गया था। फिर उसके बाद रेप किया गया था। सिंथिया ने तब कहा था, मैंने अमेरिकी दूतावास में भी शिकायत की थी। लेकिन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। कुछ देशों में व्यक्तिगत विवाद, राजनीति पर हावी नहीं होते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+