क्या है अमेरिकी चुनावों में 'सुपर ट्यूज्डे ' और इसकी अहमियत
वाशिंगटन। आज सबकी नजरें नवंबर में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों से पहले उम्मीदवारी तय करने वाले प्राइमरी इलेक्शंस पर लगी हुई हैं। आज अमेरिकी इलेक्शंस के लिए 'सुपर ट्यूज्ड' है और हर तरफ यही शब्द सुनाई दे रहा होगा।
आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या है जो ट्यूज्डे यानी मंगलवार अमेरिकी चुनावों के लिए इतना खास है। आपको बता दें कि आज अमेरिका की 14 प्राइमरी में एक साथ वोट डाले जाएंगे।
क्या है प्राइमरी और कॉकस इलेक्शंस
दरअसल यह वह दिन होता है तो राष्ट्रपति चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर फैसला देता है। जिसके पक्ष में जितने वोट्स पड़ते हैं, राष्ट्रपति पद के लिए उसकी स्थिति उतनी ही मजबूत होती है।
हम आपको यह भी बता दें कि मंगलवार अमेरिका के चुनावों के लिए एक पारंपरिक दिन है। राष्ट्रपति चुनावों की वोटिंग के लिए मंगलवार ही मुख्य चुनाव वाला दिन होता है। छह से आठ नंवबर के बीच पड़ने वाले मंगलवार को वोटिंग होती है।

क्या है मतलब
अमेरिकी चुनावों में प्राइमरी चुनावों के समय एक या ज्यादा मंगलवार को जब बड़ी संख्या में वोट डाले जाते हैं तो उसे सुपर ट्यूज्डे कहते हैं। यह ट्यूज्डे चुनाव वाले वर्ष में या तो फरवरी में होता है या फिर मार्च में होता है।

आज है अमेरिका में सुपर ट्यूज्डे
इस हिसाब से आज यानी एक मार्च 2016 अमेरिकी चुनावों के लिए सुपर ट्यूज्डे कहा जा रहा है। आज के दिन पर उम्मीदवार किसी और दिन की अपेक्षा अपनी जीत तय मान सकते हैं। हर उम्मीदवार यही चाहता है कि आज के दिन उसे ज्यादा से ज्यादा वोट्स मिले नहीं तो उसकी राह मुश्किल हो जाएगी।

क्या था 2008 का गणित
वर्ष 2008 में पांच फरवरी को सुपर ट्यूज्डे पड़ा था और इस दिन 52 प्रतिशत डेमोक्रेटिक्स तो 49 प्रतिशत रिपब्लिकन उम्मीदवारों का भविष्य दांव पर लगा था।

कितने वोट्स जरूरी
डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी हासिल करने के लिए किसी उम्मीदवार को को 4,763 डेलीगेट्स में से 2,382 का समर्थन हासिल करना होता है। वहीं रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी हासिल करने के लिए उम्मीदवार को 2,472 में से 1,236 डेलीगेट्स का समर्थन हासिल करना जरूरी है।

उम्मीदवारों का पहला इम्तिहान
सुपर ट्यूज्डे आमतौर पर राष्ट्रपति पद की रेस में मौजूद उम्मीदवारों का पहला इम्तिहान होता है। राष्ट्रीय स्तर पर यह उनकी क्षमता का पहला टेस्ट होता है जो तय करता है कि आगे उनका भविष्य कैसा रहने वाला है।

अमेरिकी चुनावों की भी वोटिंग
राष्ट्रपति चुनावों की वोटिंग के लिए मंगलवार ही मुख्य चुनाव वाला दिन होता है। छह से आठ नंवबर के बीच पड़ने वाले मंगलवार को वोटिंग होती है। इस बार आठ नवंबर को अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए वोटिंग होगी।

जून तक होगा नॉमिनेशन
सुपर ट्यूज्डे के आधार पर उम्मीदवारों का चयन होगा और फिर 14 जून तक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारी के नॉमिनेशन फाइल किए जाएंगे। इसके बाद चुनाव प्रचार शुरू हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications