फिलीस्तीनी आतंकवादी संगठन हमास को जानिए, जिसने इजराइल में मचा दी है तबाही.. क्या करेंगे PM नेतन्याहू?

What is Hamas: हमास के आज सुबह सुबह शुरू किए गये हमले में एक इजराइली नागरिक की मौत हो गई है, जबकि कम से कम 15 लोग घायल हो गये हैं।

समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार, गाजा पट्टी में फिलिस्तीनी आतंकवादियों द्वारा दक्षिणी इज़राइल में अभूतपूर्व घुसपैठ करने के बाद, इजरायली सेना ने शनिवार को कहा है, कि "कई आतंकवादियों ने इजरायली क्षेत्र में घुसपैठ की है"।

What is Hamas

इजराइली सैनिकों ने इज़राइली क्षेत्र में अपने निवासियों को घर के अंदर रहने का आदेश दिया है। वहीं, आतंकी संगठन हमास ने इज़राइल में 20 मिनट में कम से कम 5 हजार से ज्यादा रॉकेट्स दागने का दावा किया है और हमास ने इजराइल के नियंत्रण वाले वेस्ट बैंक में फिलीस्तीनी नागरिकों से 'जो भी हथियार हैं, उसके साथ' घर से बाहर निकलने का आह्वान किया है। जिसके बाद भीषण लड़ाई की संभावना जताई जा रही है।

आतंकी संगठन हमास को जानिए

इजरायल और फिलीस्तीनी आतंकी संगठन हमास के बीच हिंसक लड़ाई का एक लंबा इतिहास रहा है और यह संगठन हमेशा इजरायल और फिलिस्तीन के बीच शांति प्रक्रियाओं का विरोध करता आया है। हमास इससे पहले भी कई बार इजराइल पर हमले कर चुका है।

हालांकि, पिछले कई महीनों से हमास की जगह फिलीस्तीन के एक और आतंकी संगठन 'इस्लामिक जिहाद' इजराइल पर हमले करता रहा है, लेकिन इस बार जितनी तेजी से हमास ने हमले किए हैं, उससे यही लगता है, कि वो हमले की लंबे समय से प्लानिंग कर रहा था।

अमूमन पिछली लड़ाइयों में यही देखा गया है, कि लड़ाई के अंत में रॉकेट्स का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इस बार हमास ने हमले की शुरूआत ही भीषण रॉकेट हमलों से की है, लिहाजा माना जा रहा है कि ये लड़ाई काफी तेज हो सकती है।

हमास फिलिस्तीन का एक कट्टर इस्लामिक आतंकवादी संगठन है, जिसका मकसद इजराइल के नियंत्रण से वेस्ट बैंक और अल-अक्शा मस्जिद को आजाद करवाना है।

हमास, फिलीस्तीन के कई इस्लामिक समूहों में सबसे बड़ा और प्रभावशाली है और मौजूदा हमास की पैदाइश 1980 के दशक में हुई थी, लेकिन, इसने अपनी मौजूदगी का पहला अहसास साल 1987 में उस वक्त कराया था, जब इसने इजरायल के खिलाफ पहले फिलिस्तीनी इंतिफादा (विद्रोह) की अगुवाई की घोषणा की थी।

What is Hamas

वैसे तो हमास का अरबी मतलब जोश या उत्साह होता है, लेकिन फिलीस्तीन में यह हरकत अल-मुकावामाह अल-इस्लामिया या इस्लामिक प्रतिरोध आंदोलन के तौर पर जाना जाता है।

हमास, इस्लामिक दार्शनिक-राजनीतिक संगठन मुस्लिम ब्रदरहुड से निकला संगठन है, जिसने 1967 के युद्ध के बाद से पूरे फिलीस्तीन में कई धार्मिक संगठन स्थापित किए। इसके संस्थापक शेख अहमद यासीन ने इसे बढ़ाने में शुरू से ही बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

शेख अहमद यासीन, 12 साल की उम्र से ही व्हीलचेयर के सहारे चलता था, लेकिन वो हमास का आध्यात्मिक गुरु बना, जिसकी मौत 2004 में एक इजरायली हमले में हुई थी। 1990 के दशक में हमास ने एक हथियारबंद आतंकी संगठन का शक्ल अख्तियार किया और आज की तारीख में वह फिलिस्तीन का सबसे ताकतवर राजनीतिक इकाई भी बनकर उभरा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+