चीन में 'डेंजरस इश्‍क', लड़कियों को हैंडसम विदेशियों से दूर रहने का आदेश

बीजिंग। 15अप्रैल को चीन में तो नेशनल सिक्‍योरिटी एजुकेशन डे था और इस मौके पर चीन में बड़े ही अजीब पोस्‍टर्स नजर आए। चीन की सरकार ने जगह‍ पर पोस्‍टर्स लगाए हुए थे जिनमें युवा लड़कियों जो सरकारी विभाग में काम करती हैं, उन्‍हें हैंडसम विदेशियों से दूर रहने को कहा गया था।

chinese-dangerous-love

खूबसूरत लड़के हो सकते हैं एजेंट्स

चीन की सरकार का मानना है कि खूबसूरत दिखने वाले ये नौजवान दरअसल दूसरे देशों के 'सीक्रेट एजेंट्स' हो सकते हैं। चीन ने इस मौके पर एक कॉमिक्‍स बुक जो कि पोस्‍टर जैसी दिखती है, उसे रिलीज किया था।

एक सिविल सर्वेंट की कहानी

इसमें लड़कियों को एक ऐसी चाइनीज सिविल सर्वेंट की कहानी थी जिसका नाम शियाओ ली या लिटिल ली था। लिटिल ली को एक विदेश युवक से एक डिनर पार्टी में प्‍यार हो गया और फिर दोनों के बीच रिश्‍ते की शुरुआत हो गई।

इस कॉमिक के मुताबिक इस व्‍यक्ति का नाम डेविड था जो कि एक स्‍टूडेंट के तौर पर चीन आया लेकिन वह एक जासूस था। इसने ली की खूबसूरती की तारीफ कर और उससे रोमांटिक बातें करके और महंगे गिफ्ट्स देकर झांसे में फंसा लिया था।

ताकि किसी के साथ ना हो धोखा

ली जब डेविड को सीक्रेट डॉक्‍यूमेंट्स देने लगी और फिा एक दिन उसे गिफ्तार कर लिया गया। बीजिंग प्रशासन की ओर से बताया गया है कि यह पोस्‍टर सरकार के साथ काम करने वाली लड़कियों को शिक्षित करने के मकसद से लगाए गए हैं। इनका मकसद कर्मचारियों को जासूसों के धोखे में आने से बचना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+