क्या है चीन की जहरीली '996 संस्कृति'? जिसकी वजह से मजदूर तोड़ रहे दम, एक और कर्मचारी की मौत

चीन के प्रतिष्ठित उद्योगपति जैक मा की अलीबाबा कंपनी पर भी कर्मचारियों से लगातार घंटों तक काम करवाने के आरोप लगते रहे हैं।

बीजिंग, फरवरी 09: चीन की तानाशाही कम्युनिस्ट सरकार, जो मजदूरों के हितों की बात करती हुई पूरे चीन को अपना 'गुलाम' बना चुकी है, उसके शासन में मजदूर दर्दनाक मौत मर रहे हैं और शी जिनपिंग की सरकार मजदूरों की मौत की तमाशा देखती रहती है। चीन में हर साल दर्जनों मजदूर ओपरटाइम की वजह से दम तोड़ रहे हैं, जिससे चीन की '996 संस्कृति' को लेकर फिर से बहस शुरू हो गई है। आखिर क्या है '996 संस्कृति' और ये चीन के मजदूरों के लिए काल क्यों बना हुआ है, आईये जानते हैं। (सभी तस्वीर- फाइल)

चीन में एक और कर्मचारी की मौत

चीन में एक और कर्मचारी की मौत

चीन की बेहद खतरनाक '996 संस्कृति' का शिकार एक और बेबस मजदूर हो गया है और लगातार काम करते रहने की वजह से एक कर्मचारी की मौत हो गई है। जिसके बाद दबी जुबान में चीन के लोग '996 संस्कृति' को खत्म करने की मांग कर रहे हैं। एक तरफ जहां, विश्व के कई देश काम के घंटे कम कर रहे हैं और संयुक्त अरब अमीरात में तो हफ्ते में तीन दिनों की छुट्टी तक दी जाने लगी है, वहीं कम्युनिस्टों द्वारा शासित चीन में मजदूरों पर अत्याचार लगातार जारी है। 'द गार्डियन' अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में अत्यधिक काम करने की वजह से एक कर्मचारी की मौत हो गई है। हालांकि, कंपनी ने इस बात से इनकार किया है, लेकिन कोई कंपनी भला कब अपने कर्मचारियों की मौत की जिम्मेदारी अपने कंधे पर लेता है।

25 साल के मजदूर की मौत

25 साल के मजदूर की मौत

'द गार्डियन' अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में 25 साल के एक कर्मचारी की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई है। चीन के एक वीडियो प्लेटफार्म बिलिबिली के दफ्तर में ये कर्मचारी काम करता था और 25 साल के कर्मचारी की मौत अत्यधिक काम करने की वजह से हो गई है। वहीं, कर्मचारी की मौत के बाद कंपनी के प्रतिनिधि भी अस्पताल पहुंचे थे और परिजनों को कर्मचारी की मौत की जानकारी दी। कर्मचारी की मौत के बाद बिलबिली की तरफ से एक आंतरिक मेमो जारी किया गया है, जिसमें कंपनी की तरफ से दावा किया गया है कि, कर्मचारी की मौत ब्रेन हेमरेज की वजह से हुई है। कंपनी की तरफ से कहा गया है कि, कर्मचारी साढ़े 9 बजे से साढ़े 6 बजे तक ही काम करता था। हालांकि, स्थानीय लोगों ने कंपनी के दावों को खारिज कर दिया है।

बेहद जहरीली है '996 संस्कृति'

बेहद जहरीली है '996 संस्कृति'

सोमवार को चीन के एक ब्लॉगर ने कर्मचारी की मौत के लिए '996 संस्कृति' को जिम्मेदार बताया है और जहरीले ओवरटाइम संस्कृति की बखिया उधेड़ दी है। ब्लॉगर ने कहा है कि, '996 संस्कृति' कर्मचारियों के लिए फांसी का फंदा है और खासकर टेक वर्ल्ड में कर्मचारियों से बिना रूके कई घंटे तक काम कराए जाते हैं। ब्लॉगर ने कहा है कि, चीन में टेक वर्ल्ड में कर्मचारियों से सुबह 9 बजे से रात के 9 बजे तक लगातार काम करवाया जाता है।

जैक मा की कंपनी पर भी आरोप

जैक मा की कंपनी पर भी आरोप

चीन के प्रतिष्ठित उद्योगपति जैक मा की अलीबाबा कंपनी पर भी कर्मचारियों से लगातार घंटों तक काम करवाने के आरोप लगते रहे हैं। वहीं, कर्मचारी की मौत के बाद चीन के सोशल मीडिया पर इसका भारी विरोध किया जा रहा है और चीनी सोशल मीडिया वीबो पर सैकड़ों लोगों ने जहरीली '996 संस्कृति' का विरोध किया है और कम्युनिस्ट पार्टी से फौरन '996 संस्कृति' पर रोक लगाने की मांग की है। चीन की सरकार शुरू से ही कर्मचारियों पर निर्दयी बनी रही है और माओ के शासनकाल से ही कंपनियों में मजदूरों से 20-20 घंटे काम करवाने का प्रचलन रहा है, जो अभी भी जारी है। वहीं, चीन में पहले मजदूरों और कर्मचारियों को कोई सुविधा नहीं थी और अगर किसी मजदूर की काम करते वक्त मौत हो जाती थी, तो उसके परिवार को कोई मुआवजा नहीं मिलता था, लिहाजा चीन में माओ के शासनकाल में बड़ी संख्या में कंपनियों ने अपनी फैट्री लगाई, क्योंकि वहां उन्हें काफी सस्ते मजदूर मिलते थे।

'996 संस्कृति' का विरोध

'996 संस्कृति' का विरोध

चीन में कर्मचारी की मौत के बाद सोशल मीडिया पर '996 संस्कृति' का भारी विरोध किया जा रहा है और सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं। वीबी पर लिखे पोस्ट में लोग लिख रहे हैं कि, 'कंपनी के प्रेशर में ज्यादा देर मेहनत मत करो, क्योंकि आपके मरने पर कंपनी पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन आपके मरने से आपके परिवार पर, आपके मां-बाप और पत्नी पर काफी प्रभाव पड़ेगा।' एक यूजर ने लिखा है कि, सरकार की सहमति से ही '996 संस्कृति' जारी है, वहीं एक और सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है कि, 'बड़ी कंपनियों के लिए छोटे कर्मचारियों को प्रताड़ित करना आम बात है।' लोगों का कहना है कि, बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों को बिना छुट्टी दिए 12 घंटे से ज्यादा काम करवाया जाता है और विरोध करने पर नौकरी से निकाल दिया जाता है।

बिलबिली कंपनी पर गंभीर आरोप

बिलबिली कंपनी पर गंभीर आरोप

सोशल मीडिया पर बिलबिली कंपनी के खिलाफ कई आरोप लगाए गये हैं और कहा गया है कि, लोगों के पास छुट्टी होने के बाद भी कंपनी के द्वारा कर्मचारियों को छुट्टी नहीं दी जाती है, भले ही आपकी स्थिति कितनी भी खराब क्यों ना हो चुकी हो और ओपरटाइम के लिए आपको कोई एक्स्ट्रा भुगतान नहीं किया जाएगा। वहीं, बिलबिली कंपनी के ही एक कर्मचारी ने सोशल मीडिया वीबो पर लिखा है कि, रात में जो कर्मचारी काम करते हैं, उन्हें रात 9 बजे से सुबह 9 बजे तक लगातार काम करता पड़ता है और किसी भी मौके पर कर्मचारियों को छुट्टी नहीं दी जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+