अय्यासी, ड्रग्स सेवन और टैक्स चोरी.. पिता जो बाइडेन के लिए कितनी बड़ी मुसीबत बने हंटर बाइडेन?

Hunter Biden News: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के बेटे हंटर बाइडेन को अवैध रूप से हथियार रखने के मामले में दोषी ठहराया गया है और अब उन्हें कभी भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा सकता है। हंटर बाइडेन को लेकर लंबे समय से जांच चल रही थी और अब उन्हें दोषी ठहरा दिया गया है।

डेलावेयर में संघीय अदालत में दायर चार्जशीट के मुताबिक, हंटर बाइडेन पर ड्रग्स का उपयोग के बारे में झूठ बोलने का आरोप है, जब उन्होंने अक्टूबर 2018 में एक बन्दूक खरीदी थी, वह अवधि जब उन्होंने स्वीकार किया था, कि वो कोकिन का इस्तेमाल करते हैं।

hunter biden news

पहले से ही वेश्यावृति के आरोपों में फंसे हंटर बाइडेन अपने पिता जो बाइडेन के लिए बड़ी मुसीबत बन चुके हैं, क्योंकि जो बाइडेन भी उन आरोपों के दायरे में आ गये हैं, जिनमें कहा गया है, बेटे के व्यापार को फायदा पहुंचाने के लिए राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल किया था।

फंस गये हैं हंटर बाइडेन!

राष्ट्रपति जो बाइडेन के बेटे हंटर बाइडेन अपने व्यापारिक सौदों के लिए भी जांच के दायरे में हैं। मामले की देखरेख करने वाले विशेष वकील ने संकेत दिया है, कि समय पर टैक्स का भुगतान न करने का आरोप वाशिंगटन या कैलिफोर्निया में दायर किया जा सकता है, जहां वह रहते हैं।

बाइडेन के बेटे बंदूक रखने के मामले में उस वक्त दोषी करार दिए गये हैं, जब अमेरिकी संसद के स्पीकर केविन मैक्कार्थी ने राष्ट्रपति बाइडेन की बेटे के व्यवसाय में प्रभाव का इस्तेमाल करने को लेकर महाभियोग जांच को मंजूरी दे दी है।

रिपब्लिकन पार्टी के नेताओं का कहना है, कि हंटर बाइडेन ने विदेशों में काम बढ़ाने के लिए "बाइडेन ब्रांड" का इस्तेमाल किया है, हालांकि उन्होंने जो बाइडेन के शामिल होने को लेकर कोई सबूत पेश नहीं किए।

hunter biden news

हंटर बाइडेन पर क्या क्या आरोप हैं?

अमेरिकी अदालत ने हंटर बाइडेन के 2018 में खरीदे के बंदूक मामले में तीन आरोप तय किए हैं।

पहला आरोप- ड्रग्स निरोध सेंटर से जब अक्टूबर 2018 में हंटर बाइडेन निकले थे, उस वक्त हंटर बाइडेन ने कॉल्ट कोबरा स्पेशल स्टोर से अवैध तरीके से बंदूक खरीदी थी।

दूसरा आरोप- बंदूक खरीदन के लिए हंटर बाइडेन ने जो फॉर्म भरा था, उस फॉर्म में उन्होंने अपने ड्रग्स सेवन और रिहेब से बाहर निकलने की बात छिपाई थी। लिहाजा, इस आरोप में हंटर बाइडेन को 10 सालों तक जेल की सजा हो सकती है।

तीसरा आरोप- अमेरिकी कानून के मुताबिक, ड्रग्स एडिक्ट शख्स कानून तौर पर बंदूक या फिर किसी भी तरह का हथियार नहीं रखा सकता है, लेकिन हंटर बाइडेन ने कानून का उल्लंघन किया है और इस आरोप में हंटर बाइडेन को 5 सालों की सजा हो सकती है।

यानि, हंटर बाइडेन लंबे समय के लिए नप सकते हैं और चूंकी अगले ही साल अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं, लिहाजा हंटर बाइडेन, अपने पिता जो बाइडेन के लिए भी मुसीबत बन चुके हैं।

अय्यासी के आरोप में भी घिरे हैं हंटर

इसके अलावा, हंटर बाइडेन के लैपटॉप की जांच में पता चला है, कि अमेरिकी राष्ट्रपति के बेटे ने कीव और मॉस्को में कार्यालयों के साथ एक "मॉडल एजेंसी" से एस्कॉर्ट्स पर 30,000 डॉलर से ज्यादा खर्च किए थे। वाशिंगटन एक्जामिनर ने पिछले साल इसकी रिपोर्ट दी है, जिसमें कहा गया था कि, बेटे हंटर बाइडने के इन कारनामों का बिल पिता जो बाइडेन ने भरा था।

रिपोर्ट के मुताबिक, हंटर बाइडेन ने नवंबर 2018 और मार्च 2019 के बीच, जब उनके पिता जो बाइडेन, अमेरिका के उपराष्ट्रपति थे, उस वक्त उनके कार्यकाल के दौरान सेक्स वर्कर्स से संबंध बनाए और उसका बिल जो बाइडेन ने भरा था।

इस अवधि के दौरान, जो बाइडेन ने अपने बेटे को अपने बिलों का भुगतान करने में मदद करने के लिए कुल 100,000 डॉलर दिया था। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है, कि जो बाइडेन को ये पता था या नहीं, कि उनका बेटा ये पैसा किन चीजों पर खर्च कर रहा है।

hunter biden news

हंटर के लैपटॉप ने उगले थे राज

रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर 2020 के करीब हंटर बाइडेन का लैपटॉप खराब हो गया था, जिसे उन्होंने सही करने के लिए डेलावेयर कंप्यूटर नाम के एक एजेंसी को दी थी और एजेंसी ने उनका लैपटॉप ठीक करने के लिए रख लिया था और यहीं से हंटर बाइडेन के लैपटॉप से ये तमाम जानकारियां लीक कर दी गईं।

खुलासा हुआ था कि, अपने पिता के उप-राष्ट्रपति रहने के दौरान हंटर बाइडेन ने यूक्रेन और चीन में बिजनेस सौदे किए और अपने परिवार के रसूख की बदौलत लाखों डॉलर कमाए।

पहली बार 2020 में राष्ट्रपति चुनाव के वक्त हंटर बाइडेन के लैपटॉप के दस्तावेजों को न्यूयॉर्क पोस्ट ने सार्वजनिक कर दिया था। हालांकि, उस वक्त इसे रूस की साजिश बताई गई थी, लेकिन बाद में जांच के बाद न्यूयॉर्क टाइम्स और वाशिंगटन पोस्ट ने स्वीकार किया, कि हंटर बाइडेन के लैपटॉप से जो ईमेल चैट मिले, वो सही थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+