ISIS और बोको हरम की दोस्ती से भारत को भी खतरा

नाईजीरिया के आतंकी संगठन बोको हरम ने आईएसआईएस से हाथ मिला लिया है। बोको हरम के अबु बकर शेकाऊ और आईएसआईएस के अबू बकल अल-बगदादी की दोस्ती आगे चलकर भारत के लिये खतरा बन सकती है। यह हम नहीं बल्क‍ि खफिया विभाग द्वारा जुटाये गये कुछ तथ्य कह रहे हैं।

आईएसआईएस और बोको हरम की दोस्ती हुई तो दुनिया के कई देश हलकान हो गये। खास तौर पर अरब देश। क्योंकि इस दोस्ती का कहर सबसे ज्यादा अरब देशों पर ही टूटेगा। शोखाऊ अल-कायदा के पूर्व चीफ ओसामा बिन लादेन का वफादार था। यही कारण है कि बोको हरम को आज भी अल-कायदा का भरपूर समर्थन मिलता रहता है। दुनिया में पहचान कायम करने के लिये बोको हरम ने पिछले दो सालों में कई सारी आतंकी वारदातों को अंजाम दिया। अगर हैवानियत की बात करें तो बोको हरम आईएसआईएस से कम नहीं।

कैसे पड़ेगा भारत पर प्रभाव

बोको हरम और आईएसआईएस का मिलन भारत के लिये खतरा पैदा कर सकता है। वो इसलिये क्योंकि आईएसआईएस ने अफगानिस्तान में अल खोरसां नाम का संगठन बनाया है, जिसे खास-तौर से भारत में तबाही मचाने के लिये तैनात किया गया है।

माना जा रहा है कि बोको हरम के आतंकी अल-खोरसां के संग मिलकर भारत में आतंकी वाददात को अंजाम दे सकते हैं। खुफिया विभाग के अनुसार गोवा में पहले ही बोको हरम के सदस्य गोवा में ड्रग्स का रैकेट चला रहे हैं। खुफिया विभाग की निगाहें उन ड्रग्स माफियाओं पर भी है।

पढ़ें- ISIS जैसे संगठनों से नफरत करते हैं भारतीय मुसलमान | बेंगलुरु, कोलकाता के प्रोफेशनल्स आईएसआईएस की टॉप प्रियॉरिटी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+