टेक्टिकल परमाणु हथियार क्या हैं जिनके साथ अभ्यास करेगी पुतिन की सेना? जानें परमाणु बम से कैसे हैं अलग

रूस के रक्षा मंत्रालय ने सामरिक परमाणु हथियारों यानी टेक्टिकल न्यूक्लियर वेपन के साथ मिलिट्री ड्रिल करने का एलान किया है। इस ड्रिल में नेवी और यूक्रेनी सीमा के पास तैनात सैनिकों को भी शामिल करने को कहा गया है। कहा जा रहा है कि रक्षा मंत्रालय को ये आदेश खुद पुतिन ने दिया है।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि यूक्रेन युद्ध को लेकर कुछ पश्चिमी अधिकारियों ने भड़काऊ बयान दिया और यूक्रेन की मदद के लिए सेना भेजने की बात कही थी जिसके बाद रूस ने परमाणु हथियारों के साथ सैन्य अभ्यास करने का निर्णय लिया है।

Tactical-nuclear-weapons

आपको बता दें कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पिछले हफ्ते कहा था कि अगर यूक्रेन ने उनसे मदद मांगी तो वे अपने सैनिकों को वहां भेज सकते हैं। इसके ठीक एक दिन बाद ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड कैमरून ने कहा था कि यूक्रेन अगर चाहे तो वह रूस पर हमला करने के लिए ब्रिटिश हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है। रूस ने दोनों बयानों पर आपत्ति जताई थी।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि युद्धाभ्यास के दौरान टैक्टिकल परमाणु हथियार की तैनाती पर फोकस किया जाएगा। हालांकि, यह ड्रिल कब होगी, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। बताया जाता है कि रूस पहले स्ट्रैटेजिक परमाणु हथियार से सैन्य अभ्यास करता रहा है, लेकिन यह पहली बार है जब रूस ने टेक्टिकल परमाणु हथियार के साथ सैन्य अभ्यास की घोषणा की है।

टेक्टिकल परमाणु हथियार जंग के मैदान में इस्तेमाल होने वाले दूसरे हथियारों की तरह नही होते हैं। यह परमाणु हथियारों छोटे होते हैं। इन हथियारों को युद्ध के मैदान में उपयोग करने के लिए तैयार किया जाता है। टेक्टिकल परमाणु हथियारों में हवाई बम, कम दूरी की मिसाइलों के लिए हथियार और तोपखाने के हथियार भी शामिल होते हैं। इन्हें सैन्य वाहनों से भी दागा जा सकता है।

विशेषज्ञों के मुताबिक ऐसे परमाणु हथियार जिनका इस्तेमाल युद्ध के मैदान में किसी विशिष्ट सामरिक लाभ के लिए किया जाए उसे सामरिक परमाणु हथियार कहा जा सकता है। टेक्टिकल न्यूक्लियर वेपन उन रणनीतिक हथियारों की तुलना में कम शक्तिशाली होते हैं, जो पूरे शहर को नष्ट करने का क्षमता रखते हैं।

टेक्टिकल परमाणु हथियार को बड़े पैमाने पर रेडियोधर्मी प्रभाव पैदा किए बिना दुश्मन के ठिकानों को नष्ट करने के लिए डिजाइन किया जाता है। सबसे छोटे टेक्टिकल परमाणु हथियार एक किलोटन या उससे कम हो सकते हैं। सबसे बड़े 100 किलोटन तक बड़े हो सकते हैं। इसे ऐसे भी समझ सकते हैं कि हिरोशिमा में जो परमाणु बम गिराया गया था वह 15 किलोटन (15 हजार टन टीएनटी के बराबर ) की क्षमता का था।

बहुत कम लोग जानते हैं कि रूस के पास कितने टेक्टिकल परमाणु हथियार हैं, क्योंकि शीत युद्ध के बाद से इसे काफी गोपनीय रखा गया है। हालांकि फिर भी अनुमान लगाया गया है कि रूसी शस्त्रागार में अमेरिका और दूसरे नाटो गठबंधन की तुलना में ज्यादा टेक्टिकल परमाणु हथियार हैं।

अमेरिका का मानना है कि रूस के पास लगभग 2000 ऐसे एक्टिव टेक्टिकल परमाणु हथियार मौजूद हैं, जो उससे 10 गुना अधिक हैं। इन हथियारों को विभिन्न प्रकार की मिसाइलों, टॉरपीडो और बमों के जरिए हवा, पानी या जमीन के रास्ते लॉन्च किया जा सकता है।

मार्च में रूस ने पड़ोसी बेलारूस में सामरिक परमाणु हथियारों को तैनात करने का ऐलान किया था। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि उनका यह फैसला परमाणु अप्रसार समझौते का उल्लंघन नहीं है। उन्होंने कहा था कि ये हथियार बेलारूस को नहीं सौंपे जाएंगे, बल्कि इनकी हिफाजत और ऑपरेशन का काम रूसी सेना देखेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+