समलैंगिकों का विरोध करने वाला नेता लड़के साथ सेक्‍स करते पकड़ा गया, देना पड़ा इस्‍तीफा

ओहियो। जो नेता समलैंगिकों के खिलाफ बयानबाजी के लिए जाना जाता था वो ही अपने ऑफिस में एक लड़के के साथ शारीरिक संबंध बनाते पकड़ा गया। इसके चलते उसे इस्‍तीफा देना पड़ा है। मामला अमेरिका के ओहियो का है। जानकारी के मुताबिक इस रिपब्‍लिकन नेता का नाम वेस गुडमैन है और वो शादीशुदा हैं। अंग्रेजी अखबार द इंडिपेंडेंट की एक खबर के मुताबिक इस दक्षिणपंथी नेता को अपने ही कर्मचारी के साथ दफ्तर में सेक्स करते पकड़ा गया। खबर के मुताबिक गुडमैन को समलैंगिक संबंध बनाते हुए जिसने पकड़ा उसने इसकी शिकायत ओहियो हाउस चीफ ऑफ स्टाफ माइक डिटो से की।

समलैंगिकों का विरोध करने वाला नेता लड़के साथ सेक्‍स करते पकड़ा गया, देना पड़ा इस्‍तीफा

शिकायत मिलने पर कार्यवाही करते हुए माइक डिटो ने हाउस स्‍पीकर क्‍लिफ रोजनबर्गर से इस बारे में बात की। जिसके बाद रोजनबर्गर और गुडमैन की मुलाकात हुई। इस मुलाकात के बाद गुडमैन ने इस्तीफा दे दिया। बता दें कि वेस गुडमैन पिछले साल ही उत्तरी-मध्य ओहियो में 87 जिलों का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुने गए थे।

हैरान करने वाली बात ये है कि वेस गुडमैन अक्सर समलैंगिकों के खिलाफ बोलते नजर आते थे। 33 वर्षीय गुडमैन रूढ़िवादी आंदोलन के अहम नेता रहे हैं। उन्होंने अपने अनुचित आचरण को लेकर इस्तीफा दिया है। गुडमैन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर बायॉग्रफी में खुद को ईसाई, अमेरिकी, कंजर्वेटिव, रिपब्लिकन का पति बताया है। गुडमैन हमेशा दावा करते हैं कि प्राकृतिक शादी सिर्फ महिला और पुरुष के बीच होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+