पायलट की पत्नी के लिए मनहूस बना टाइटेनिक, दादा-दादी क्रूज पर मरे थे, अब पति की भी खतरे में जान
टाइटैनिक जहाज के मलबे को देखने के लिए लोगों को ले जाने वाली टाइटन पनडुब्बी रविवार दोपहर से ही लापता है। परेशानी की बात ये है कि सबमरीन में कुछ ही घंटे में जिंदा रहने के लिए जरूरी ऑक्सीजन खत्म हो जाने वाला है।
इस सबमरीन में सवार लोगों में ब्रिटेन के अरबपति कारोबारी हामिश हार्डिंग और 48 वर्षीय पाकिस्तान के बिजनेसमैन शहजादा दाऊद और उनका 19 वर्षीय बेटा सुलेमान दाऊद, फ्रेंच एक्सप्लोरर पॉल आनरी नार्जेलेट और ओशनगेट के सीईओ तथा पायलट स्टॉकटन रश भी शामिल हैं।

बाईं तस्वीर टाइटेनिक फिल्म से ली गई है।
अब जानकारी मिल रही है कि पायलट स्कॉकटन रश की पत्नी का संबंध उस पुराने टाइटेनिक से जुड़ा है जिसका मलबा देखने के लिए ये लोग गए थे।
पनडुब्बी पायलट की पत्नी वेंडी रश एक अमेरिकी जोड़े की वंशज हैं, जिनकी 1912 में अटलांटिक महासागर में विशाल जहाज डूबने से मौत हो गई थी।
वेंडी रश खुदरा व्यापार के दिग्गज इसिडोर स्ट्रॉस और उनकी पत्नी इडा की परपोती हैं, जो टाइटैनिक पर प्रथम श्रेणी के यात्रियों के रूप में यात्रा कर रहे थे। कुछ रिपोर्टों में कहा गया है कि इडा स्ट्रॉस ने अपनी मिंक जैकेट अपनी नौकरानी को सौंप दी थी जब उसे एक लाइफबोट में बचाया जा रहा था।

टाइटैनिक के डूबने के कई सप्ताह बाद इसिडोर स्ट्रॉस के अवशेष समुद्र में पाए गए, लेकिन उनकी पत्नी का इडा स्ट्रॉस शव कभी नहीं मिला। आपको बता दें कि इडा और इसिडोर स्ट्रॉस का काल्पनिक चित्रण जेम्स कैमरून ने अपनी फिल्म टाइटौनिक में भी किया है।
टाइटैनिक देखने गए सबमरीन में 96 घंटे का लाइफ सपोर्ट ही रहता है। इस बात की जानकारी भी नहीं मिली है कि सबमरीन अभी भी पानी में ही है या सतह पर आ चुकी है।
US कोस्ट गार्ड ने बताया कि स्थानीय समयानुसार गुरुवार सुबह तक सबमरीन में ऑक्सीजन खत्म होने की आशंका है। कनाडा की तरफ से सर्च ऑपरेशन में शामिल एक एयरक्राफ्ट को सोनार-बॉय की मदद से कुछ आवाजें सुनाई दी हैं।
CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, ये उसी जगह के पास से रिकॉर्ड की गईं हैं, जहां टाइटैनिक का मलबा मौजूद है। आवाजें करीब 30 मिनट के अंतराल पर रिकॉर्ड हुईं। फिर 4 घंटे बाद सोनार ने दोबारा इन्हें डिटेक्ट किया।
इस बीच गहरे समुद्र के खोजकर्ता डॉ. डेविड गैलो ने इस बात पर जोर दिया है कि एक बार पनडुब्बी मिल जाने के बाद भी लोगों को बचाने में कई घंटे लग सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications