अफगानिस्तान: जाने-माने पत्रकार फहीम दश्ती की पंजशीर घाटी में हत्या
काबुल, 06 सितंबर। अफगानिस्तान में रेजिस्टेंस फ्रंट के प्रवक्ता और जाने-माने पत्रकार फहीम दश्ती की रविवार को पंजशीर प्रांत में मौत हो गई है। टोलो न्यूज के मुताबिक एक सूत्र ने इस खबर की पुष्टि की है। दश्ती जमियत ए इस्लामी पार्टी के सदस्य और फेडरेशन ऑफ अफगान जर्नलिस्ट के सदस्य भी थे। बता दें कि पंजशीर घाटी हिंदूकुश पर्वत के बीच में है जोकि काबुल से तकरीबन 90 किलोमीटर दूर है। तालिबान पंजशीर पर नियंत्रण नहीं कर सका था, लेकिन अब तालिबान ने दावा किया है कि उसने पंजशीर पर भी नियंत्रण कर लिया है।

पंजशीर प्रांत मे शुक्रवार की रात युद्ध काफी बढ़ गया था, जिसके बाद रिपोर्ट सामने आई थी जल्द ही पंजशीर वैली में भी तालिबान कब्जा कर सकता है। रविवार को रजिस्टेंस फोर्स के नेता अहमद मसूद ने कहा कि हम युद्ध खत्म करने को तैयार हैं और तालिबान से बातचीत करने को भी तैयार हैं बशर्ते तालिबान पंजशीर प्रांत छोड़ दे। मसूद ने यह भी कहा कि नेशनल रेजिस्टेंस फ्रंट आपसी मतभेद को तालिबान के साथ मिलकर धार्मिक सिद्धांतों और नैतिकता के साथ सुलझाने को लेकर प्रतिबद्ध हैं।












Click it and Unblock the Notifications