भारत के पड़ोसी देशों में मौसम का कहर जारी, पाकिस्तान में अचानक आए बाढ़ के सैलाब में 50 घर बहे
इस्लामाबाद, 25 जुलाईः पाकिस्तान के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ का कहर जारी है। कराची, पेशावर, बलूचिस्ता सहित कई अन्य इलाके बाढ़ से ग्रसित हैं। इस बीच पाकिस्तान के कोहिस्तान क्षेत्र में अचानक आई बाढ़ ने कम से कम 50 घर और मिनी-पावर स्टेशन को बहा दिया है। प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) के अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ से कोहिस्तान के कंडिया तहसील में भारी तबाही हुई है।

तस्वीर- एएनआई
राजस्व अधिकारी मुहम्मद रियाज ने पाकिस्तान के समाचार पत्र डॉन को बताया कि भारी तबाही के चलते विभाग ने पांच टीमों का गठन किया है जिन्हें राहत कार्य और नुकसान के आकलन के लिए प्रभावित क्षेत्रों में भेजा गया है। वहीं, एक स्थानीय लोगों का मानना है कि जितना बताया जा रहा है उससे कहीं अधिक तबाही हुई है। साथ झेत्र में बिजली और पीने के पानी का संकट गहरा गया है। एक स्थानीय कार्यकर्ता हफीज-उर-रहमान के अनुसार कंडिया तहसील के दो गांवों में भारी बाढ़ के चलते लगभग 100 घर बह गए, जिससे कई लोग बेघर हो गए। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
लगभग 300 लोगों की मौत
जानकारी के मुताबिक बड़ी संख्या में मवेशी भी मारे गए हैं। जबकि चार गांवों - दंश, बर्टी, जशोई और डांगोई में जलापूर्ति प्रणाली क्षतिग्रस्त हो गई है। हालांकि राहत की खबर ये रही की बाढ़ के गांवों तक पहुंचने से पहले लोगों ने निकाल लिया गया। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक पाकिस्तान में 14 जून से अब तक बारिश से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में लगभग 300 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 200 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। एनडीएमए ने बीते गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट में बताया कि बारिश ने देश भर में 5,500 से अधिक घरों, कई पुलों और दुकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया है।
मौसम के प्रभाव से जूझ रहा चीन
इस बीच दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाला देश चीन भी मौसम के प्रभाव से जूझ रहा है। मई में देश में बारिश का मौसम शुरू होने के बाद से भारी बारीश और तूफान से दक्षिणी चीन के अधिकांश हिस्से में भारी तबाही हुई है। भयंकर बाढ़ और भूस्खलन से लाखों लोगों को विस्थापन का सामना करना पड़ा है। वहीं, अरबों युवान की संपत्ति के नुकसान की भी खबरें आ रही हें। वहीं, दूसरी ओर चीन गर्मी की लहर से भी परेशान है। चीन में 900 मिलियन से अधिक लोग इसका सामना कर रहे हैं। चीन के दो प्रांतों को छोड़कर सभी जगहों पर लोग भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications