अमेरिका से ग्रीन सिग्‍नल के बाद रात में सीरिया पर कभी भी 'सर्जिकल स्‍ट्राइक' करेगा टर्की

इस्‍तानबुल। अमेरिका ने ऐलान कर दिया है कि टर्की, सीरिया में मौजूद कुर्दिश आतंकियों के खिलाफ जो भी एक्‍शन लेगा, वह उसके रास्‍ते में नहीं आएगा। इसके बाद टर्की ने सोमवार को सीरिया को धमकी दी है कि वह किसी भी पल आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन लॉन्‍च कर सकता है। टर्की के राष्‍ट्रपति रेसेप तैयेप एर्डोगान की तरफ से यह धमकी दी गई है।

syria.jpg

आतंकियों से निबटने को रेडी

एर्डोगान ने कहा, 'एक कहावज है और हम हमेशा कहते हैं: हम रात में कभी भी बिना वॉर्निंग के आ सकते हैं।' एर्डोगान ने यह बात मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कही है। कुर्द आतंकियों की तरफ इशारा करते हुए उन्‍होंने कहा, 'यह बिल्‍कुल ही बेतुका सवाल है कि क्‍या हम ऐसे आतंकी संगठनों की ओर से आने वाले खतरों को बर्दाश्‍त करेंगे।' व्‍हाइट हाउस की ओर से रविवार को कहा गया है कि टर्की जल्‍दी ही अपने पिछले कुछ वर्षों से अटके प्‍लान पर आगे बढ़ेगा और नॉर्दन स‍ीरिया में सेना भेज सकता है। व्‍हाइट हाउस ने यह भी कहा है कि टर्की पिछले दो वर्षों में आईएसआईएस के जिन आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है, इसके लिए टर्की ने एक जिम्‍मेदार भूमिका अदा की है। एर्डोगान ने कहा कि वह यूरोपियन देशों की सरकार के साथ मिलकर काम करने को तैयार हैं और क्षेत्र में आईएसआईएस के आतंकियों से निबटने को रेडी हैं।

सीरिया की सेना आतंकी संगठन

राष्‍ट्रपति के मुताबिक फ्रांस, जर्मनी और दूसरे देशों से आईएसआईएस के आतंकी उनके यहां कैद हैं और हमें उन पर कोई नियंत्रण नहीं चाहिए। एर्डोगान के मुताबिक हम आतंकियों की देखभाल नहीं कर सकते हैं। लेकिन इनका क्‍या किया जाएगा, इसका फैसला ये देश ही करेंगे और हमारे साथी इस दिशा में काम कर रहे हैं। वहीं कुर्दों की अगुवाई वाली सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेज (एसडीएफ) का कहना है कि टर्की का हमला, आईएसआईएस को हराने के लिए चलाए गए सफल ऑपरेशन को कई साल पीछे ढकेल देगा। सिर्फ इतना ही नहीं आईएसआईएस के जो आतंकी छिपे हुए हैं, वे भी सामने आए जाएंगे। एसडीएफ ने हजारों आईएसआईएस लड़ाकों को कैद में रखा हुआ है। इनके परिवार भी कैद में हैं और पूरे उत्‍तरी सीरिया में अनौपचारिक इंतजाम किए गए हैं। एसडीएफ, आईएसआईएस के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका का अहम साथी रहा है। टर्की इससे एक आतंकी संगठन मानता है जिसने यहां कुर्दिश आतंकियों की मौजूदगी सुनिश्चित की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+