आखिरी यात्रा: प्लेन क्रैश में मारे जाने से पहले कई यात्रियों ने बनाए थे वीडियो, देखिए धधकता विमान

नेपाल में लैडिंग के वक्त येति एयरलाइन का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे की वजह मैकेनिकल गड़बड़ी बताई जा रही है। हालांकि, ब्लैक बॉक्स भी मिल गया है, जिसकी जांच की जा रही है।

nepal plane crash

Nepal Plane Crash: नेपाल में रविवार को क्रैश हुए यात्री विमान में सवार सभी लोग मारे गये हैं, लेकिन जब यात्रियों ने विमान के अंदर पहला कदम रखा था, उस वक्त उन्हें अनहोनी का कोई अहसास नहीं था। फ्लाइट में सवार सभी यात्री आसमान के खूबसूरत नजारों को देख रहे थे और उन्हें अपने मोबाइल फोन्स में रिकॉर्ड कर रहे थे। फ्लाइट में सवार कुछ यात्रियों के फोन में हादसे से ठीक पहले की तस्वीरें मिली हैं, जिनमें फ्लाइट के दुर्घटनाग्रस्त होने से ठीक पहले की तस्वीरें कैद हैं।

तस्वीरों में नेपाल हादसे की तस्वीरें

नेपाल विमान हादसे की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही हैं, जिनमें आग लगने के बाद धधकते विमान को दिखा जा सकता है। एक वीडियो, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, उसमें देखा जा सकता है, कि पहले काफी खूबसूरत नजारा दिखाई देता है और फिर अचानक फ्लाइट आगे के गोले में बदल जाती है, फिर अंदर चीख-पुकार मच जाती है।

फ्लाइट में कई देशों के यात्री

समाचार रिपोर्टों के मुताबिक, फ्लाइट में सवार एक अन्य यात्री, जिसकी पहचान 33 साल के रूसी ब्लॉगर एलेना बंडरो के रूप में हुई है, उन्होंने प्लेन क्रैश होने से ठीक पहले का एक वीडियो बनाया था, जिसमें उन्होंने लोगों से नेपाल भ्रमण करने की 'अपील' की थी। वहीं, अब रूसी यात्री की मौत हो चुकी हैं और उनकी तस्वीरों के साथ उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। आपको बता दें कि, येति एयरलाइंस का ATR-72 विमान रविवार सुबह करीब 11 बजे पोखरा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पांच भारतीयों सहित 72 लोग सवार थे। घटना में कम से कम 68 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया है, जबकि लापता चार लोगों की तलाश की जा रही है।

नेपाल का भीषण विमान हादसा

नेपाल का भीषण विमान हादसा

सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरों में दुर्घटनास्थल से धुंआ उठता दिख रहा है और सैकड़ों बचावकर्मी उस खाई के किनारे खड़े दिख रहे हैं, जहां विमान गिरा था। पोखरा में दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले विमान के आखिरी क्षणों का एक वीडियो भी जारी किया गया है। ये दुर्घटना साल 1992 के बाद से नेपाल का सबसे घातक दुर्घटना है। इससे पहले 1992 में एक पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस एयरबस A300 काठमांडू के पास एक पहाड़ी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिससे सभी 167 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, अभी तक की रिपोर्ट में पता चला है, कि मैकेनिकल खराबी की वजह से हादसा हुआ है। सिविल एविएशन अथॉरिटी ऑफ नेपाल ने प्लेन क्रैश दुर्घटना को लेकर बताया, कि मैकेनिकल खराबी के चलते हादसा हुआ है, हालांकि उड़ान से पहले सभी तकनीकी जांच प्रक्रिया को पूरा किया गया था। उस दौरान कोई भी खराबी नहीं दिखाई दी थी।

हादसे के बाद खौफनाक मंजर

हादसे के बाद खौफनाक मंजर

वहीं, हादसे को देखने वाले एक चश्मदीद दीपक साही ने भयानक विमान दुर्घटना को याद करते हुए बताया, कि हमने एक तेज आवाज सुनी और घटनास्थल पर पहुंचे (जहां विमान दुर्घटना हुई थी)। वहां, हमने मलबे में कुछ घायल लोगों और शवों को देखा। ऐसे ही घटना के एक चश्मदीद महमूद खान ने कहा, कि हम अपने घरों में थे, जब हमने एक तेज आवाज सुनी और धुएं का एक बड़ा बादल देखा (उस स्थान पर जहां एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था)। हम अपने दोस्तों के साथ मौके पर पहुंचे और घायल लोगों को बचाने की कोशिश करने लगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+