Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आधी रात के बाद कसरत करने की सनक, तीन बजे जिम की मशीन पर उल्टा लटकी महिला, 911 कॉल से बची जान

जिम में बिना एक्सपर्ट के कसरत करना जानलेवा हो सकता है। कुछ ऐसा ही हुआ महिला के साथ जब आधी रात के बाद कसरत की सनक सवार हुई। मशीन में फंसी तो पुलिस बुलानी पड़ी। watch us woman stuck on gym 911 emergency call for rescue

ओहियो (अमेरिका), 05 सितंबर : जिम में बिना सोचे-समझे वर्कआउट करना कई बार जानलेवा भी हो सकता है। एक महिला की जान पर बन आई जब उसके सिर पर आधी रात के बाद कसरत करने की सनक सवार हुई। महिला जिम की मशीन पर रात के तीन बजे उल्टा लटक गई। महिला की मदद के लिए रात के तीन बजे कौन मिलता ? ऐसी इमरजेंसी में उसे पुलिस की याद आई। पुलिस को कॉल करने के लिए महिला ने अपनी स्मार्टवॉच का इस्तेमाल किया और आधी रात के बाद अमेरिका की पुलिस की मदद से उसकी जान बचाई जा सकी।

जिम करने की सनक

जिम करने की सनक

अमेरिका के ओहियो में एक महिला की जान उस समय संकट में फंस गई जब रात के 3:00 बजे उसे जिम करने की सनक सवार हुई महिला की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

पुलिस ने बचाई जान

पुलिस ने बचाई जान

महिला ने बताया है कि जिम की मशीन पर उल्टा लटकने के बाद उसने स्मार्ट वॉच की मदद से पुलिस से संपर्क किया और इमरजेंसी मैं मदद के लिए तैनात पुलिस के जवान ने उसकी मदद की और उसकी जान बचाई।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

जिम में फंसी महिला से जुड़ी इंडिया टुडे डॉट इन की रिपोर्ट के मुताबिक महिला की वीडियो Christine Faulds टिक टॉक अकाउंट पर पोस्ट की गई। इसके बाद इसे टि्वटर और बाकी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर वायरल हो गया।

इमरजेंसी सेवा 911 पर फोन

इमरजेंसी सेवा 911 पर फोन

जिम की मशीन पर फंसने के बाद महिला ने अपने स्मार्ट वॉच की मदद से अमेरिकी पुलिस इमरजेंसी सेवा 911 पर फोन किया। इसके बाद पुलिस ने आकर उसका रेस्क्यू किया और सकुशल मशीन से नीचे उतारा।

नीचे देखें वीडियो--

सिर दर्द और हल्का चक्कर

मशीन से नीचे उतरने के बाद महिला का कहना था कि उन्हें सिर दर्द और हल्का चक्कर आ रहा था इसका कारण काफी देर तक मशीन पर उल्टा लटके रहना रहा। वर्कआउट के दौरान जिम में फंसी Christine Faulds की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। नाउ दिस नाम के ट्विटर हैंडल- @nowthisnews पर लिखा गया जिम में फंसने पर अमेरिकी पुलिस को बुलाना पड़ा। यह बहुत शर्मनाक है।

नीचे देखें वीडियो--

काश, अभी जिम में और लोग होते

वीडियो में Christine Faulds को बोलते सुना गया, "नमस्ते, मैं गैर-आपातकालीन नंबर नहीं देख सकी। जिम में केवल एक और व्यक्ति है और मैं इसमें फंस गई हूं, आप उस बैकबोर्ड चीज को जानते हैं जो पीछे हट जाती है? "काश, अभी जिम में और लोग होते, लेकिन मैं इस रिवर्स बैक डीकंप्रेसन चीज़ में फंस गई हूं। मुझे नहीं पता, मैं जिम में किसी का ध्यान नहीं खींच सकती। मैं बस उल्टा फंस गई हूं। क्रिस्टीन के 911 पर कॉल करने के कुछ मिनट बाद एक अधिकारी आया और उसकी मदद की।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+