Thalapathy Vijay को धमकी देने वाले गिरफ्तार DMK विधायक कौन हैं? कितने बढ़े दागी? कितने करोड़पति?

Thalapathy Vijay News: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री व दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय (सी जोसेफ विजय) को धमकी देने के आरोप में पुलिस ने 20 जुलाई (सोमवार) को कड़ा एक्शन लिया। मामले में DMK (द्रविड़ मुन्नेत्र कझगम) के विधायक जीआर मार्कंडेयन (G.V. Markandeyan) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इनपर आरोप है कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के खिलाफ कथित मानहानिकारक और धमकी भरे बयान दिए थे। थलपति विजय की पार्टी तमिलागा वेट्री कझगम (TVK) अभी तमिलनाडु में सत्ता में है। आइए जानते हैं कि आखिर क्या कहा था MLA ने? क्यों हुई गिरफ्तारी? कौन हैं DMK MLA?

दरअसल, 18 जुलाई को कोविलपट्टी (थूथुकुडी जिले) में DMK की एक सार्वजनिक बैठक हुई। इस बैठक में विलाथिकुलम विधायक मार्कंडेयन (49 साल) ने भाषण देते हुए मुख्यमंत्री विजय पर तीखे हमले किए। अपने भाषण के दौरान, मार्कंडेयन ने कथित तौर पर कहा, 'विधानसभा में मुख्यमंत्री कहते हैं कि वे पिता की तलाश कर रहे हैं। बेशर्म मुख्यमंत्री। हम विधानसभा में तुम्हारा ख्याल रखेंगे। वे कहते हैं कि वे विधानसभा के दरवाजे बंद कर देंगे। अगर वे ऐसा करते हैं, तो उनकी हड्डियां चूर-चूर हो जाएंगी। उन्हें विधानसभा बंद करके देखने दीजिए।'

TVK पदाधिकारी की शिकायत पर थूथुकुडी पुलिस ने मामला दर्ज किया। मार्कंडेयन को गिरफ्तार कर लिया गया। तूतीकोरिन एसपी कार्यालय में उनसे पूछताछ चल रही है। DMK कार्यकर्ताओं ने इस गिरफ्तारी का विरोध किया और पुलिस कार्रवाई को राजनीतिक साजिश बताया। यह दूसरी घटना है। इसी महीने तिरुचेंदूर की DMK विधायक अनीता राधाकृष्णन को भी विजय के खिलाफ टिप्पणियों के लिए गिरफ्तार किया गया था, बाद में जमानत मिल गई।

GV Markandeyan Political Career: राजनीतिक सफर:

आपको बता दें कि, 2011 में AIADMK टिकट पर जीवी मार्कंडेयन विलाथिकुलम से MLA बने। इसके बाद, 2016 तक विधायक रहे। 2019 उपचुनाव में AIADMK ने टिकट नहीं दिया तो स्वतंत्र लड़े, लेकिन हार गए। बाद में DMK में शामिल हुए। 2021 और 2026 चुनावों में DMK टिकट पर जीते। मार्कंडेयन के परिवार में पत्नी रेबेका अनीता वकील और दो बच्चे हैं।

कितने आपराधिक मामले? (क्राइम रिकॉर्ड)

2021 के चुनावी हलफनामे ADR के मुताबिक, मार्कंडेयन पर 5 आपराधिक मामला दर्ज है। हालांकि, किसी में भी आरोप नहीं तय हैं। आइए जानते कौन-कौन सी धाराओं में केस दर्ज है...

  • आईपीसी धारा 171H : चुनाव में बिना कानूनी अनुमति के अवैध भुगतान।
  • आईपीसी धारा 171E : वोट के बदले रिश्वत देना या लेना।
  • आईपीसी धारा 143: गैरकानूनी (अवैध) भीड़ या सभा का सदस्य बनना।
  • आईपीसी धारा 269: ऐसी लापरवाही करना, जिससे खतरनाक संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा हो।
  • आईपीसी धारा 283: सड़क या सार्वजनिक रास्ते पर बाधा खड़ी करना, जिससे लोगों या वाहनों को परेशानी या खतरा हो।
  • आईपीसी धारा 270: जानबूझकर ऐसा काम करना जिससे खतरनाक संक्रामक बीमारी फैल सकती हो।
  • आईपीसी धारा 341: किसी व्यक्ति का रास्ता रोकना या उसे जबरन आगे जाने से रोकना।
  • आईपीसी धारा 286: विस्फोटक पदार्थ (जैसे बारूद या पटाखों में इस्तेमाल होने वाला विस्फोटक) को लापरवाही से संभालना, जिससे दुर्घटना का खतरा हो।

आपको बता दें कि 1 जुलाई 2024 से इंडियन पीनल कोड यानी IPC को बदलकर भारतीय न्याय संहिता (BNS) कर दिया गया है।

कितने करोड़पति? संपत्ति का ब्योरा

Tamil Nadu

2021 के चुनावी हलफनामे ADR के मुताबिक, कुल संपत्ति 6 करोड़ बताई गई है। वहीं, देनदारियां 1 करोड़ से ज्यादा की हैं। 35 लाख के आभूषण 800 ग्राम सोना और पत्नी के पास 4 लाख के 100 ग्राम सोना बताया गया है।

डीएमके ने गिरफ्तारी की निंदा की

डीएमके सांसद कनिमोझी ने गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करते हुए आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ टीवीके सरकार विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए पुलिस का दुरुपयोग कर रही है। टीवीके सरकार द्वारा विलाथिकुलम के विधायक श्री @mlavilathikulam को बर्बर तरीके से गिरफ्तार करना घोर निंदनीय है। आलोचनाओं का सामना करने में असमर्थ टीवीके सरकार, जो डीएमके सदस्यों को दबाने के लिए लगातार पुलिस का इस्तेमाल कर रही है, को लोकतांत्रिक तरीकों से करारा सबक सिखाया जाएगा। मार्केंडियान को तत्काल रिहा किया जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+