China: 14 साल की उम्र में स्कूल छोड़ने वाले इस डिलीवरी बॉय कौन? चीन ने दिया सबसे बड़ा साहित्यिक पुरस्कार

Wang Jibing Lu Xun Literary Prize Winner: चीन में फूड डिलीवरी का काम करने वाले 56 वर्षीय वांग जिबिंग ने यह साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी पेशे की मोहताज नहीं होती। आर्थिक तंगी के कारण कम उम्र में पढ़ाई छोड़ने वाले वांग आज चीन के सबसे प्रतिष्ठित लू शुन साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किए गए हैं।

उनके कविता संग्रह 'लो फ्लाइट' को यह सम्मान मिला है, जिसमें उन्होंने लाखों फूड डिलीवरी राइडर्स के संघर्ष, अपमान, उम्मीद और मेहनत को शब्द दिए हैं। खास बात यह है कि उन्होंने अपनी कई कविताएं डिलीवरी के बीच मिले कुछ मिनटों के खाली समय में कागज के छोटे-छोटे टुकड़ों पर लिखीं।

Wang Jibing Lu Xun Literary Prize Winner

आर्थिक मजबूरी ने छुड़ाई पढ़ाई, लेकिन लिखने का जुनून नहीं छोड़ा

वांग जिबिंग का जन्म चीन के जियांगसू प्रांत में हुआ। आर्थिक तंगी के चलते उन्हें महज 14 साल की उम्र में स्कूल छोड़ना पड़ा। इसके बाद उन्होंने निर्माण मजदूर, कबाड़ बीनने वाले और सड़क किनारे सामान बेचने जैसे कई छोटे-मोटे काम किए। वर्ष 2019 के आसपास वह फूड डिलीवरी राइडर बने। कठिन परिस्थितियों के बावजूद किताबें पढ़ने और कविताएं लिखने का उनका जुनून कभी खत्म नहीं हुआ, जिसने आखिरकार उन्हें देश के सबसे बड़े साहित्यिक मंच तक पहुंचा दिया।

ये भी पढे़ं: 80 साल बाद Japan को क्यों बनाने पड़ी CIA जैसी एजेंसी? अमेरिका ने दिया गच्चा या कुछ और है वजह?

कस्टमर की फटकार से जन्मी कविता, सोशल मीडिया पर मिली पहचान

साल 2019 में एक ग्राहक के गलत पते के कारण वांग को कई इमारतों में भटकना पड़ा और 18 मंजिल तक सीढ़ियां चढ़नी पड़ीं। जब वह खाना लेकर पहुंचे तो ग्राहक ने देर होने पर उन्हें डांट दिया। इस घटना से आहत होकर उन्होंने 'मैन इन ए हरी' कविता लिखी। 2022 में यह कविता सोशल मीडिया पर वायरल हुई और लाखों लोगों ने इसमें डिलीवरी कर्मियों की वास्तविक जिंदगी का दर्द महसूस किया। यहीं से उनका साहित्यिक सफर शुरू हुआ।

'लो फ्लाइट' में डिलीवरी राइडर्स के संघर्ष को दी आवाज

वांग का नया कविता संग्रह 'लो फ्लाइट' वर्ष 2024 में प्रकाशित हुआ। इस किताब के लिए उन्होंने करीब 200 फूड डिलीवरी राइडर्स से बातचीत की और उनके अनुभवों को कविताओं में पिरोया। संग्रह की चर्चित पंक्ति- "किसने कहा कि पंख फैलाने का मतलब सिर्फ ऊंची उड़ान भरना है? नीचे उड़ना भी उड़ान ही है।"- साधारण लोगों के संघर्ष और सम्मान का प्रतीक बन गई। इसी कृति के लिए उन्हें प्रतिष्ठित लू शुन साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

ये भी पढे़ं: Indian Air Force Global Ranking: ग्लोबल रैंकिंग में भारतीय वायुसेना ने रचा इतिहास, चीन-पाकिस्तान सब पीछे

6 हजार से ज्यादा कविताएं लिख चुके वांग, समाज को देना चाहते हैं संदेश

वांग जिबिंग अब तक छह हजार से अधिक कविताएं लिख चुके हैं और उनकी रचनाएं चीन की कई प्रतिष्ठित साहित्यिक पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं। उनका कहना है कि लोग शायद उनका नाम भूल जाएं, लेकिन तेज रफ्तार से गुजरते फूड डिलीवरी राइडर को जरूर याद रखेंगे। उनका उद्देश्य लोगों में डिलीवरी कर्मियों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना है, ताकि उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार हो और रोजमर्रा के विवाद तथा गलतफहमियां कम हो सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+