JD Vance fourth Child: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस चौथी बार बने पिता, 150 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड

JD Vance fourth Child: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी पत्नी उषा वेंस के घर चौथे बच्चे का जन्म हुआ है। 19 जुलाई को उनके बेटे एलक नील वेंस ने जन्म लिया। इस मौके के साथ अमेरिकी राजनीति में एक अनोखा इतिहास भी दर्ज हो गया। करीब 150 साल बाद पहली बार किसी मौजूदा अमेरिकी उपराष्ट्रपति के कार्यकाल के दौरान उनके घर बच्चे का जन्म हुआ है।

जेडी वेंस ने सोशल मीडिया पर मां और बच्चे के स्वस्थ होने की जानकारी दी। भारतीय मूल की उषा वेंस और जेडी वेंस पहले से तीन बच्चों के माता-पिता हैं। यह खबर अमेरिका में परिवार, राजनीति और इतिहास तीनों कारणों से चर्चा में है।

JD Vance fourth Child

150 साल बाद दोहराया गया ऐतिहासिक संयोग

टाइम मैगजीन के अनुसार, आखिरी बार ऐसा वर्ष 1870 में हुआ था। तब राष्ट्रपति यूलिसिस एस. ग्रांट के कार्यकाल में उपराष्ट्रपति शायलर कोलफैक्स की पत्नी ने बेटे को जन्म दिया था। अब जेडी वेंस के बेटे एलक नील वेंस के जन्म के साथ करीब डेढ़ सदी बाद यह दुर्लभ संयोग फिर देखने को मिला है। मौजूदा उपराष्ट्रपति के कार्यकाल में बच्चे का जन्म अमेरिकी राजनीतिक इतिहास की बेहद कम होने वाली घटनाओं में शामिल माना जा रहा है।

ये भी पढे़ं: 'भारत हमारे साथ', Nentayahu ने उड़ाई JD Vance के दावे की धज्जियां, क्यों भिड़े दोनों नेता?

सोशल मीडिया पर साझा की खुशखबरी, परिवार में खुशी का माहौल

जेडी वेंस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि उषा वेंस और नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्होंने लिखा कि उनके तीनों बच्चे अपने छोटे भाई से मिलकर बेहद उत्साहित हैं। एलक नील वेंस परिवार की चौथी संतान हैं। उनसे पहले इवान, विवेक और मिराबेल हैं। वेंस परिवार की यह खुशखबरी सामने आने के बाद दुनिया भर से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं और समर्थकों ने भी शुभकामनाएं दी हैं।

भारतीय मूल की उषा वेंस, येल लॉ स्कूल से शुरू हुई प्रेम कहानी

उषा वेंस का जन्म और पालन-पोषण कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में हुआ। उनके माता-पिता भारत से अमेरिका जाकर बसे थे। पिता मैकेनिकल इंजीनियर और मां मॉलिक्यूलर बायोलॉजिस्ट हैं। जेडी वेंस और उषा की मुलाकात 2010 में येल लॉ स्कूल में पढ़ाई के दौरान हुई थी। दोस्ती बाद में रिश्ते में बदली और दोनों ने विवाह कर लिया। आज दोनों चार बच्चों के माता-पिता हैं और अमेरिकी सार्वजनिक जीवन के चर्चित दंपतियों में गिने जाते हैं।

ये भी पढ़ें: Usha Vs JD Vance: 'मैं पक्की हिंदू हूं, मुझे धर्म बदलने की जरूरत नहीं', पति जेडी वेंस की इच्छा पर उषा का जवाब

चौथे बच्चे को लेकर बदला फैसला, परिवार पर जोर देते रहे हैं वेंस

जेडी वेंस लंबे समय से अमेरिका में बढ़ती जनसंख्या और परिवारों को प्रोत्साहन देने की वकालत करते रहे हैं। उन्होंने कई बार कहा कि गिरती जन्मदर देश के भविष्य के लिए चुनौती है। अपनी किताब में उन्होंने लिखा कि उषा शुरुआत में चौथा बच्चा नहीं चाहती थीं। हालांकि, करीबी मित्र चार्ली किर्क की मौत के बाद उनकी पत्नी एरिका से हुई भावुक बातचीत ने उषा का नजरिया बदल दिया। इसके बाद उन्होंने चौथे बच्चे के लिए सहमति दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+