Odesa Port Attack: यूक्रेन में जहाज पर रूसी मिसाइल का हमला, केरल के अखिल समेत 4 भारतीयों की मौत

Ukraine Odesa Port Attack 4 Indians Killed: रूस और यूक्रेन के बीच काला सागर और प्रमुख व्यापार मार्गों को लेकर संघर्ष तेज हो गया। जारी जंग के बीच, 4 भारतीय नाविकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यूक्रेन के प्रमुख बंदरगाह ओडेसा से रवाना हो रहे कमर्शियल जहाज MV गोल्डन लियो पर रूस ने तीन क्रूज मिसाइलें दाग दीं। इस हमले में जहाज पर सवार 5 भारतीय नाविकों में से 4 की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच वाणिज्यिक जहाजों पर हो रहे हमलों में से एक है। इसमें निर्दोष सिविलियन क्रू मेंबर्स जान गंवा रहे हैं। भारत सरकार ने हमले की कड़ी निंदा की है और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

ukraine-odessa-port-attack-russian-missile-strike

जहाज पर सवार 4 भारतीय नाविक कौन थे?

विदेश मंत्रालय (MEA) ने आधिकारिक बयान में पुष्टि की कि जहाज पर कुल 17 क्रू मेंबर्स थे, जिनमें 5 भारतीय शामिल थे। मारे गए 4 भारतीय अभी तक एक केरल निवासी वैलीप्लाक्कल अखिल जॉयन (26) का नाम उजागर हुआ है। हालांकि, MEA ने सभी परिवारों से संपर्क साध लिया है। ये नाविक विभिन्न भारतीय बंदरगाहों (मुंबई, कोचिन) से जुड़े थे और अंतरराष्ट्रीय कमर्शियल शिपिंग में काम कर रहे थे। भारतीय नाविकों की मौत पर पूरे देश में शोक की लहर है। मछली पकड़ने और शिपिंग से जुड़े परिवारों में यह खबर गहरी चिंता पैदा कर रही है।

MV गोल्डन लियो पर भारत और सीरिया के क्रू मेंबर्स सवार थे

आपको बता दें कि MV गोल्डन लियो जहाज पर मालिकाना हक मुंबई स्थित ओशन ग्रेस शिपिंग लिमिटेड का है। हमले का समय 19 जुलाई 2026 शाम था, तभी ओडेसा बंदरगाह से जहाज रवाना होने की तैयारी में था। यूक्रेन की नौसेना के अनुसार, रूस ने तीन क्रूज मिसाइलें दागीं। जहाज पर भारत और सीरिया के क्रू मेंबर्स सवार थे।

26 साल के अखिल की मौत, 2 महीने बाद थी शादी

इस हमले में केरल निवासी मर्चेंट नेवी वैलीप्लाक्कल अखिल जॉयन (26) की मौत हो गई। कासरगोड जिले के वेल्लारिक्कुंडु के रहने वाले जोयन और सैली का इकलौता बेटा था। बलाला ग्राम पंचायत के वेल्लारिक्कुंडु वार्ड के सदस्य शोबी जोसेफ ने बताया कि परिवार को सोमवार (20 जुलाई) शाम शिपिंग कंपनी से अखिल की मौत के बारे में ईमेल मिला। जोसेफ ने कहा कि हम और जानकारी जुटाने और जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने की कोशिश कर रहे हैं। वह 19 साल की उम्र में मर्चेंट नेवी में शामिल हुआ था।

उनके अनुसार, अखिल अपनी सगाई की रस्म के लिए लगभग तीन महीने पहले अपने घर लौटा था। उन्होंने कहा कि उसकी शादी दो महीने बाद होने वाली थी। होने वाली दुल्हन अलाप्पुझा जिले की है। वह एक महीने पहले ही काम पर लौटा था। जोसेफ ने बताया कि अखिल इलाके में काफी जाना-माना था और टग-ऑफ-वार (रस्साकशी) का लोकप्रिय खिलाड़ी था। अखिल के पिता एक इलेक्ट्रिकल दुकान में काम करते थे, जबकि उसकी मां इंश्योरेंस एजेंट थीं।

15 जुलाई को भी ओडेसा में हमला

आपको बता दें कि, बीती 15 जुलाई को भी रूसी सेना ने यूक्रेनी बंदरगाह शहर ओडेसा पर हमले में तीन लोगों को मार गिराया और कीव के ड्रोन बलों ने रूसी जहाजों पर हमला किया। ओडेसा क्षेत्र के गवर्नर ओलेह किपर ने कहा कि दक्षिणी क्षेत्र पर रूसी ड्रोन और मिसाइल हमले पांचवें दिन भी जारी रहे, जिसमें नागरिक, औद्योगिक और बंदरगाह के बुनियादी ढांचे पर हमले हुए। यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि ओडेसा में एक रूसी मिसाइल के सात मंजिला आवासीय इमारत पर गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई और कम से कम तीन अन्य घायल हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+