Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

उत्तर कोरिया को रोकने के लिए जापान का साथ देगा भारत

नई दिल्लीः उत्तर कोरिया ने पूरी दुनिया को हैरत में डाल दिया है। पहले हाइड्रोजन बम का टेस्ट करना और जापान पर मिसाइल दागना। इस रुख से जापान और उत्तर कोरिया के बीच तनाव बढ़ गया है। इतना ही नहीं मिसाइल दागने के बाद उत्तर कोरिया की ओर से अमेरिका के लिए चेतावनी वाला बयान आया है। बयान में कहा गया है कि अगर हमला होता है तो उत्तर कोरिया अमेरिका पर हाइड्रोजन बम गिराने को तैयार है। कई देशों को अभी से तीसरे विश्व युद्ध की आशंका सता रही है। इसमें सवाल है कि अगर तीसरा विश्व युद्ध होता है तो भारत किसका साथ देगा।

war with North Korea india will be with japan

भारत ने उत्तर कोरिया द्वारा किए गए परमाणु परीक्षण की आलोचना की थी। जापान के पीएम शिंजो आबे हाल ही में बुलेट ट्रेन के उद्घाटन के लिए भारत के दौरे पर थे। बताया जा रहा है कि आबे ने भारत यात्रा के दौरान उत्तर कोरिया का मसला उठाया था।

कई जानकारों का कहना है कि अगर तीसरा विश्व युद्ध होता है तो भारत-जापान का साथ देगा। इसके पीछे की कई वजह हैं। हाल ही में चीन से साथ डोकलाम विवाद पर जापान ने खुलकर भारत का साथ दिया था। अगर युद्ध की कोई बात आती है भारत जापान के साथ खड़ा दिखेगा।

इस मुद्दे पर अभी भी चीन की स्थिति साथ नहीं है। अमेरिका ने रूस और चीन को उत्तर कोरिया के खिलाफ एक्शन लेने का कहा था। एक आकंड़े के मुताबिक उत्तर कोरिया से चीन का करीब 84 फीसद निर्यात और करीब इतना ही आयात होता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+