VIDEO: सिडनी हार्बर में गिर 'कंगारू का बच्चा’, फिर हुआ चौंका देने वाला करिश्मा
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी हार्बर में नाविकों ने एक कंगारू के बच्चे को रेस्क्यू किया है। कंगारू का बच्चा कुत्ते द्वारा पीछा किए जाने के चलते समुद्र में कूद गया। लहरों के बहाव के चलते वह किनारे से काफी दूर चला गया। वहीं से गुजर रही एक नौका ने समुद्र में कंगारू के बच्चे को तैरता हुआ देखा और बचाने के प्रयास शुरू कर दिए। नाविकों ने रस्सी की मदद से कंगारू के बच्चे को पानी से बहार निकाला। ऐसा माना जा रहा था कि कंगारू का बच्चा लगभग आधे घंटे तक पानी में तैर रहा था।

पानी से बाहर निकाले गए कंगारू के बच्चे के पैरों में घाव के निशान मिले हैं। कंगारू के बच्चे को इलाज के लिए वन्यजीव अस्पताल ले जाया गया है। समुद्र से निकाला गया कंगारू का बच्चा काफी डरा हुआ था। सिडनी वन्यजीव स्वयंसेवक केयर जोडी लुईस ने कहा, छोटे कंगारू की हालात में अब सुधार हो रहा है। उसके पैरों में थोड़ी खरोच भी आई है। लेकिन ठीक होने के बाद उसे वापस जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
लुईस ने कहा कि ऐसा बहुत ही दुर्लभ होता है कि पानी में कोई कंगारू तैरता दिखे। जब यह रेस्क्यू मिशन चल रहा था तब वहां पर मौजूद रेने गेटनर ने इस वीडियो को शूट कर लिया। जो बाद में सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
यहां देखें वीडियो:
.@manlyfastferry saving our wildlife - one wallaby at a time. #lifeisbetterinmanly pic.twitter.com/3wq7UyDGYf
— Renee Gartner (@renee_gartner) February 1, 2018












Click it and Unblock the Notifications